Search

Home / Uncategorized / साड़ी पहनने के 5 अलग तरीके

_45_साड़ी पहनने

साड़ी पहनने के 5 अलग तरीके

Nupur Kumari | अप्रैल 6, 2018

साड़ी कितनी भी खूबसूरत क्यों हो अगर वो अच्छे से नहीं बंधी हो तो उसकी सारी खूबसूरती ख़त्म हो जाती है। हर महिला चाहती है की वो हर पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखे  जिसके लिए जरुरी है की हमें साड़ी को अच्छी तरह पहनना आता हो। तो आइये आज हम सीखेंगे साड़ी बांधने के कुछ अलग-अलग तरीके-

1)  बंगाली साड़ी पहनना

bangali saari

यह साड़ी बंगाल की एक पारम्परिक साड़ी का स्टाइल है जो की पहनने में काफी आसान होता है। बंगाल की औरतें ख़ास अवसरों पर इस प्रकार की साड़ी पहनना पसन्द करती हैं। इस साड़ी में हल्के रंग की बॉडी होती है और गहरे लाल रंग का पाढ़, जो की सादगी से साड़ी की खूबसूरती को दर्शाता है। इस साड़ी में एक तरफ चौड़ा पाढ़ होता है और और दूसरी तरफ पतला।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

 

2)  लहंगा साड़ी पहनना

lehenga saari

अगर किसी शादी विवाह की बात हो तो लहंगा सबकी पहली पसंद होती है लेकिन अगर थोड़ा अलग पहनना चाहतें हैं तो हम एक साड़ी को भी लहंगा स्टाइल में पहन सकते हैं। किसी भी वर्क वाली साड़ी को आप लेहंगा बना सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

 

3)  महारास्ट्रियन साड़ी

maharashtrian saari

यह स्टाइल बाकि सारी साड़ियों से अलग है। यह एक बहुत ही लम्बी सारी होती है जिसमें पेटीकोट पहनने की जरुरत नहीं होती है। यह साड़ी आपको भीड़ से अलग बनाएगा, इसके साथ नाक की नथ बहुत जचती है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

 

4)  बटरफ्लाई साड़ी

butterfly saari

यह आजकल पहनने जाने वाली सबसे आम और प्रचलित साड़ी है इस प्रकार की साड़ी को आमतौर पर बॉलीवुड स्टाइल की साड़ी भी कहा जाता है। इस साड़ी की ख़ास बात यह है कि यह ब्लाउज की खूबसूरती को दर्शाती है, इसका पल्लू बहुत पतला होता है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

 

5)  राजरानी साड़ी

gujrati saari

अगर आप किसी ख़ास कार्यक्रम पर जा रहे हैं तो अपने अलमारी से एक सिल्क की या भरी नेट की साड़ी निकालिये और उसे इस अंदाज में पहनिए की आप रानी की तरह लगें। यह एक प्रकार की गुजराती साड़ी है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

ऊपर बताये गए वीडियोस की सहायता से साड़ी पहने और तारीफें बटोरे। अगर आप भी साड़ी पहनने के कोई अलग स्टाइल को जानते हैं तो प्लीज हमारे साथ शेयर करें।

चित्र श्रोत : Imagebazar, pinterest, sareez, mruga, southindia fashion, youtube.

वीडियो श्रोत: vguru fashion, meri saheli, Fit & Fashion, jila hub, new look.

Nupur Kumari

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *