पतला और खूबसूरत दिखाना किसे पसंद नहीं | लेकिन ऐसा दिखने के लिए आपको डाइट कण्ट्रोल करने की जरुरत नहीं बल्कि जानिये ऐसे फैशन हैक्स जो आपको देंगे,आपकी ही भारतीय पोशाक में एक बेहतरीन स्लिम लुक |
1. कपड़ो का सही फिट होना जरुरी
चाहे आप जीन्स टॉप पहने या कोई भारतीय पोशाक, एक सही फिट होना बहुत जरुरी है | ध्यान रखें कि आपके कपड़े ना ही ज्यादा तंग हो और ना ही लो–वैस्ट | ऐसा करने से आपके सभी पार्ट का फैट अलग से दिखाई देगा | तो बने एक स्मार्ट शॉपर और तंग फिटिंग के कुर्तो से अपना ध्यान हटाकर थोड़े से ढीले कुर्ते चुने | जब नीचे के कपड़े की बात आती हैं तो उल्टा नियम लागू होता हैं जैसे कि स्लिम फिट सलवार आपको पतला दिखने में मदद करती हैं ना कि ढीली या फैलावट वाली सलवार |
एक और राज –अगर आपकी थाईस और हिप्स थोड़े से भारी हैं तो लम्बे कुर्ते या शर्ट्स पहने जो आपके उन पार्ट्स को आसानी से छुपा सके |
2. कपड़े के मैटेरियल का सही चुनाव
इसमें आपकी समझदारी बहुत काम आती हैं | अगर आप थोड़े से मोटे हैं और आपको चूड़ीदार पहनना बहुत पसंद हैं तो अपने मन को ना मारे | बस ध्यान रखें कि पजामी का कपड़ा शरीर से चिपका हुआ नहीं होना चाहिए जैसे कि लाइक्रा | बेस्ट ऑप्शन – कोई भी हल्का कपड़ा जो स्ट्रेच ना होता हो | सिगरेट स्टाइल पैन्ट्स और कुर्ता आजकल बहुत फैशन में हैं और ये आपको पतला दिखने के साथ साथ स्टाइलिश भी दिखाता हैं |
3. साड़ी को पहनने का सही तरीका
अगर आप साड़ी पहनने के शौकीन हैं और मोटापे कि वजह से कई बार अलमारी में उसे वापिस टांग देते हैं तो आज से २ बातों का ध्यान रखें | साड़ी का कपड़ा और उसे पहनने का तरीका -दोनों में बस थोड़े से बदलाव की जरुरत हैं | हैवी फैब्रिक जैसे सिल्क, कॉटन और ऑर्गेंज़ा फैब्रिक को छोड़कर लाइट फैब्रिक जैसे शिफॉन, क्रेप और जॉर्जट का इस्तेमाल करें | और जहा तक रही साड़ी पहनने के तरीके की बात तो अपनी नाभि पर ज्यादा चुन्नटें ना देकर साड़ी को पूरी कमर पर अच्छे से बराबर बांटे | इससे आपका पेट और कमर दोनों ही पतले दिखेंगे |
4. ब्लाउज का सही होना
अगर आपका ऊपरी हिस्सा (चेस्ट) थोड़ा भारी हैं तो प्रिंटेड ब्लाउज पहने नाकि जड़े हुए | और लाइट फैब्रिक आपको लाइट दिखाने में बड़ा काम करता हैं | अगर आपकी बाजू मोटी हैं तो स्लीव -लेस ब्लाउज बिल्कुल ना पहनें | आधी बाजू या क्वार्टर बाजू के ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट रहेंगे | लहंगे में पतला दिखने के लिए चोली को थोड़ा सा लम्बा रखें ताकि आपकी कमर ना दिखे |
5. कुछ और स्टाइलिंग हैक्स
- हलके रंगों से दूर रहे
जब आप गहरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो ऐसा लगता हैं कि आप पतले हैं | क्योंकि गाड़ा रंग जैसे काला –हमारे प्रॉब्लम एरियाज को छुपाता हैं | जबकि हल्का रंग जैसे सफ़ेद –उन्हें हाईलाइट करता हैं |
- भरी एक्सेसरीज न पहने
एक्सेसरीज जैसे ब्रेसलेट, पतली चूड़ियाँ या घड़ी आपके हाथों को पतला दिखने में मदद करती हैं | पर याद रहे भारी–भरकम मालाओं या आभूषणों से दूर रहे | स्टेटमेंट एअर्रिंग पहनिए खूबसूरत दिखेंगी |
- सही हेयर स्टाइल
अगर आप अपने चेहरे को स्लिम लुक देना चाहती तो बाल कभी ना बांधे बल्कि उन्हें खुले छोड़े या फिर कोई ओपन हेयर स्टाइल करें जैसे ब्लो ड्रायर या स्ट्राइटेनिंग |
चित्र श्रोत: Indiana Style, The new nation, boutique designer jewellery, filmymantra, Bollywood helpline, 24Indiannews,odishaa suntimes

