Search

Home / Uncategorized / मोटापा छुपाने के बेहरतरीन तरीके

Motapa cover hindi

मोटापा छुपाने के बेहरतरीन तरीके

Parul Sachdeva | अप्रैल 10, 2018

पतला और खूबसूरत दिखाना किसे पसंद नहीं | लेकिन ऐसा दिखने के लिए आपको डाइट कण्ट्रोल करने की जरुरत नहीं बल्कि जानिये ऐसे फैशन हैक्स जो आपको देंगे,आपकी ही भारतीय पोशाक में  एक बेहतरीन स्लिम लुक |

1. कपड़ो का सही फिट होना जरुरी

right fitting.hide the fattiness hindi

चाहे आप जीन्स टॉप पहने या कोई भारतीय पोशाक, एक सही फिट होना बहुत जरुरी है | ध्यान रखें कि आपके कपड़े ना ही ज्यादा तंग हो और ना ही लोवैस्ट | ऐसा करने से आपके सभी पार्ट का फैट अलग से दिखाई देगा | तो बने एक स्मार्ट शॉपर और तंग फिटिंग के कुर्तो से अपना ध्यान हटाकर थोड़े से ढीले कुर्ते चुने | जब नीचे के कपड़े की बात आती हैं तो उल्टा नियम लागू होता हैं जैसे कि स्लिम फिट सलवार आपको पतला दिखने में मदद करती हैं ना कि ढीली या फैलावट वाली सलवार |

एक और राजअगर आपकी थाईस और हिप्स थोड़े से भारी हैं तो लम्बे कुर्ते या शर्ट्स पहने जो आपके उन पार्ट्स को आसानी से छुपा सके |

 

2. कपड़े के मैटेरियल का सही चुनाव

check.right fabric

इसमें आपकी समझदारी बहुत काम आती हैं | अगर आप थोड़े से मोटे हैं और आपको चूड़ीदार पहनना बहुत पसंद हैं तो अपने मन को ना मारे | बस ध्यान रखें कि पजामी का कपड़ा शरीर से चिपका हुआ नहीं होना चाहिए जैसे कि लाइक्रा | बेस्ट ऑप्शन – कोई भी हल्का कपड़ा जो स्ट्रेच ना होता हो | सिगरेट स्टाइल पैन्ट्स और कुर्ता आजकल बहुत फैशन में हैं और ये आपको पतला दिखने के साथ साथ स्टाइलिश भी दिखाता हैं |

 

3. साड़ी को पहनने का सही तरीका

 

अगर आप साड़ी पहनने के शौकीन हैं और मोटापे कि वजह से कई बार अलमारी में उसे वापिस टांग देते हैं तो आज से २ बातों का ध्यान रखें | साड़ी का कपड़ा और उसे पहनने का तरीका -दोनों में बस थोड़े से बदलाव की जरुरत हैं | हैवी फैब्रिक जैसे सिल्क, कॉटन और ऑर्गेंज़ा फैब्रिक को छोड़कर लाइट फैब्रिक जैसे शिफॉन, क्रेप और जॉर्जट का इस्तेमाल करें | और जहा तक रही साड़ी पहनने के तरीके की बात तो अपनी नाभि पर ज्यादा चुन्नटें ना देकर साड़ी को पूरी कमर पर अच्छे से बराबर बांटे | इससे आपका पेट और कमर दोनों ही पतले दिखेंगे |

 

4. ब्लाउज का सही होना

blouse change.hide the fattiness hindi

अगर आपका ऊपरी हिस्सा (चेस्ट) थोड़ा भारी हैं तो प्रिंटेड ब्लाउज पहने नाकि जड़े हुए | और लाइट फैब्रिक आपको लाइट दिखाने में बड़ा काम करता हैं | अगर आपकी बाजू मोटी हैं तो स्लीव -लेस ब्लाउज बिल्कुल ना पहनें | आधी बाजू या क्वार्टर बाजू के ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट रहेंगे | लहंगे में पतला दिखने के लिए चोली को थोड़ा सा लम्बा रखें ताकि आपकी कमर ना दिखे |

 

5. कुछ और स्टाइलिंग हैक्स

  • हलके रंगों से दूर रहे

dark color final.hide the fattiness hindi

जब आप गहरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो ऐसा लगता हैं कि आप पतले हैं | क्योंकि गाड़ा रंग जैसे कालाहमारे प्रॉब्लम एरियाज को छुपाता हैं | जबकि हल्का रंग जैसे सफ़ेदउन्हें हाईलाइट करता हैं |

  • भरी एक्सेसरीज न पहने

right accessories.hide the fattiness hindi

एक्सेसरीज जैसे ब्रेसलेट, पतली चूड़ियाँ या घड़ी आपके हाथों को पतला दिखने में मदद करती हैं | पर याद रहे भारीभरकम मालाओं या आभूषणों से दूर रहे | स्टेटमेंट एअर्रिंग पहनिए खूबसूरत दिखेंगी |

  • सही हेयर स्टाइल

open hair.hide the fattiness hindi

अगर आप अपने चेहरे को स्लिम लुक देना चाहती तो बाल कभी ना बांधे बल्कि उन्हें खुले छोड़े या फिर कोई ओपन हेयर स्टाइल करें जैसे ब्लो ड्रायर या स्ट्राइटेनिंग |

चित्र श्रोत: Indiana Style, The new nation, boutique designer jewellery, filmymantra, Bollywood helpline, 24Indiannews,odishaa suntimes

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *