Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

मच्छरों को भगाने के 5 अनोखे घरेलु नुस्खें

 

सोचो रात को जब आप थक-टूट कर अपने बिस्तर पर लेटो और मच्छरों की भिनभिनाहट आपके कानों में पड़े- इससे ज्यादा गुस्सा और चिड़चिड़ाहट कभी नहीं हो सकती | सिर्फ यही नहीं गर्मियों के मौसम में ये मच्छर कितनी ही बीमारियों को अपने साथ भी लाते हैं | और कॉयल और गुड नाईट लिक्विड वापोरीज़ेर के साइड इफेक्ट्स तो हम सब जानते ही हैं | आइये जानते हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे को जो प्रभावशाली हैं और आपके स्वास्थ्य के लिए बिलकुल हानिकारक नहीं हैं|

 

1.निम्बू और लॉन्ग

निम्बू को काट कर उस पर लॉन्ग लगा कर रख दें और मच्छरों को कहें हमेशा के लिए अलविदा | हम आपको बता दें की हाल ही में अक्षय कुमार ने भी अपनी दादी का यही नुस्खा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था|

 

2.नीम का तेल

रिसर्च के अनुसार नीम का  तेल मच्छरों को भगाने में कॉयल और गुड नाईट लिक्विड वापोरीज़ेर के मुकाबले १० गुना ज्यादा प्रभावशाली हैं | नीम का तेल एंटी-बैक्टीरियल हैं और फॅंगस को भी दूर करता हैं | आप लैवेंडर के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं | दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने शरीर पर लगाए और मच्छरों से पाए निजात |

 

3.जोह्नसेन्स बेबी क्रीमी आयल

जी, छोटे बच्चों में से आती इसकी महक कितनी अच्छी लगती हैं ना लेकिन मच्छरों को ये सुगंध बिलकुल नहीं पसंद | तो लगाए इसे अपने शरीर पर और रहे मच्छरों के आतंक से दूर |

 

4.तुलसी

घर के आँगन में तुलसी लगाए और हो सके तो उसे घर के अंदर भी रखे क्योंकि तुलसी एक ऐसी गंध छोड़ती हैं जो मच्छरों को आपके पास आने से रोकती है |

 

5.लहसुन

कुछ लहसुनों को पीस कर उसे पानी में उबाल लें और तैयार होने वाले मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में डाल कर इसे कमरों में छिड़के | मच्छरों से पाए निश्चित रूप से छुटकारा |

 

चित्र स्त्रोत -Grazeme,natural living ideas, walmart.com,my decorative,freshbeak.com