क्या आप बाजार में मिल रहे एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स से ऊब चुकी हैं? क्या आप भी झुर्रियों को कम करने के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों पर हज़ारो रुपये ख़र्च कर चुकी हैं पर कोई फायदा नहीं हुआ? तो हमारे पास हैं कुछ होममेड मास्क जो आपकी रसोई में रखे सामान से आसानी से बनाये जा सकते हैं और घर बैठे-बैठे दें सकते हैं आपकी त्वचा को एक अलग ही निखार |
1. शिमला मिर्च, ओटमील और शहद
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
शिमला मिर्च कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है जो झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है | शहद तो होता ही है एक प्राकर्तिक मॉइस्चराइजर, दूध में मौजूद विटामिन B त्वचा की रक्षा करता है और रही बात ओटमील की तो क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का है ये बेहतरीन उपाय |
2) पपीते से बना फेस मास्क
झुर्रियों से बचाव के लिए एक बहुत ही आसान और असरदार फेस मास्क बनाया जा सकता है पपीते से | इस फल के गूदे से एक पेस्ट बना लें और सोने से पहले इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें | अब पूरी रात इसे ऐसे ही छोड़ दें | अगली सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें | झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में इसे 3 बार लगाएं |
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
पपीते में पाए जाते हैं कैरोटेनॉयड्स जो ढीले त्वचा और झुर्रियों का डट के सामना करते हैं | और इसमें मौजूद पपाइन डेड स्किन से निजात दिलाता है |
3) आलू और सेब से बना मास्क
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
आलू में एन्ज़ाइम्स होते हैं जो ब्लीचिंग के गुणों का काम करते हैं, छिद्रों (पोर्स) को कम करते हैं, जलन से राहत देते हैं और स्किन की सतहों को टाइट करते हैं जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ्य और हर दम युवा लगती हैं |
4) सेब और शहद से बना मास्क
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
सेब कोलेजन से भरपूर होता है जो झुर्रियों को कम करता है | ये मेलेनिन को भी बनाता है जो आपकी त्वचा का रंग हल्का और उसमे निखार लाता है |
5) बादाम और दूध से बना मास्क
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
बादाम और दूध में होते हैं विटामिन E, एंटीऑक्सिडेंट्स,फोलिक एसिड और हाइड्रोक्सी एसिड जो भरपूर मात्रा में कोलेजन उत्पन्न करते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं |
चित्र स्त्रोत: pixabay, flickr

