Home / Uncategorized / झुर्रियों को कम करने के 5 होम-मेड मास्क
क्या आप बाजार में मिल रहे एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स से ऊब चुकी हैं? क्या आप भी झुर्रियों को कम करने के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों पर हज़ारो रुपये ख़र्च कर चुकी हैं पर कोई फायदा नहीं हुआ? तो हमारे पास हैं कुछ होममेड मास्क जो आपकी रसोई में रखे सामान से आसानी से बनाये जा सकते हैं और घर बैठे-बैठे दें सकते हैं आपकी त्वचा को एक अलग ही निखार |
Table of Contents
बारीक आधी शिमला मिर्च काट कर इसमें दूध, शहद और ओटमील मिलाएं | अब इस पेस्ट को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें | अब गुनगुने पानी से धो लें और साफ़ तोलिये से पोंछ लें | लूज़ स्किन को टाइट करने के लिए इसे हफ्ते में 2 बार दोहराये |
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
शिमला मिर्च कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है जो झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है | शहद तो होता ही है एक प्राकर्तिक मॉइस्चराइजर, दूध में मौजूद विटामिन B त्वचा की रक्षा करता है और रही बात ओटमील की तो क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का है ये बेहतरीन उपाय |
झुर्रियों से बचाव के लिए एक बहुत ही आसान और असरदार फेस मास्क बनाया जा सकता है पपीते से | इस फल के गूदे से एक पेस्ट बना लें और सोने से पहले इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें | अब पूरी रात इसे ऐसे ही छोड़ दें | अगली सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें | झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में इसे 3 बार लगाएं |
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
पपीते में पाए जाते हैं कैरोटेनॉयड्स जो ढीले त्वचा और झुर्रियों का डट के सामना करते हैं | और इसमें मौजूद पपाइन डेड स्किन से निजात दिलाता है |
दो मध्यम साइज के आलू लें और उन्हें बारीक काटे | अब इसमें बारीक़ कटा सेब मिलाएं और इसका एक पेस्ट तैयार कर लें | अब इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें और 30 मिनट तक लगा रहने दें | ऐसा करना केवल झुर्रियों का समाधान ही नहीं बल्कि एक ग्लोइंग स्किन के लिए भी वरदान है|
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
आलू में एन्ज़ाइम्स होते हैं जो ब्लीचिंग के गुणों का काम करते हैं, छिद्रों (पोर्स) को कम करते हैं, जलन से राहत देते हैं और स्किन की सतहों को टाइट करते हैं जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ्य और हर दम युवा लगती हैं |
एक सेब लें,पानी में उबाले और इसे ठंडा होने दें | अब बीजों को निकाल कर, इसका एक पेस्ट बना लें | अब इसमें एक बड़ा चम्मच शहद और दूध मिलाएं | इस तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें | ठन्डे पानी से धो लें |
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
सेब कोलेजन से भरपूर होता है जो झुर्रियों को कम करता है | ये मेलेनिन को भी बनाता है जो आपकी त्वचा का रंग हल्का और उसमे निखार लाता है |
दूध में 10 बादाम भिगोये और रात भर रहने दें | अगली सुबह दूध के ¼ कप में बादामों को पीस कर एक पेस्ट बना लें | रात को इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें | सुबह धो लें और साफ़ तौलिये से पोंछ लें |
क्यों कहा जाता हैं इसे इतना असरदार?
बादाम और दूध में होते हैं विटामिन E, एंटीऑक्सिडेंट्स,फोलिक एसिड और हाइड्रोक्सी एसिड जो भरपूर मात्रा में कोलेजन उत्पन्न करते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं |
चित्र स्त्रोत: pixabay, flickr
COMMENTS (0)