Home / Women Health Tips in Hindi / बदहज़मी होने पर इन खाने की चीज़ों को ना खाएं
जो खाना आप खाते हैं उसका सीधा -सीधा असर पड़ता हैं आपके पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा पर | एसिड रिफ्लक्स तब होता है जब एसिड रिवर्स प्रवाह में पेट से ग्रासनली की ओर जाता है | और यही पेट और सीने की जलन को अंजाम देता है | वैसे तो बदहज़मी से बहुत से लोग पीड़ित हैं लेकिन इसे किसी बड़ी बीमारी का कारण बनने से रोकने के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी है | अपच के समय, इन सभी खाने की चीज़ों से रहे दूर नहीं तो ये आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकते हैं –
Table of Contents
आपकी रोजमर्राह की डाइट में फलों का शामिल होना अत्यंत आवश्यक है लेकिन एसिड रिफ्लक्स के समय सही फलों का चुनाव भी बेहद जरुरी है क्योकि ऐसा ना करने पर जलन और बढ़ सकती है | फल जैसे संतरा,नीम्बू, टमाटर और अनानास एसिडिक होते हैं जो एसोफैगल बीमारी को और उत्तेजित कर देते हैं |
एसिड रिफ्लक्स लोअर इसोफेगल स्फिंकटर को क्षति पहुंचाता है और ज्यादा फैटी फ़ूड खाने से ये हालात और खराब कर देता है | खाद्य पदार्थ जैसे प्याज के पकोड़े, मीठा, फ्रेंच फ्राइज, बीफ और लैम्ब फैट्स से भरपूर होते हैं और ये लोअर इसोफेगल स्फिंकटर को रिलैक्स कर पेट से एसिड ग्रासनली की ओर पंप करता है |
कैफीन से कब्ज को भी छुटकारा मिल सकता है और ये दस्त को भी अंजाम दे सकता है | तो जब आप हो अपच के शिकार, कॉफ़ी और चाय बिलकुल ना पिए क्योंकि ये शरीर में और गैस बना देता है |
एसिड रिफ्लक्स के दौरान मसालेदार भोजन खाने से जलन को आराम मिलने के बजाय पेट में एसिड की मात्रा और बढ़ जाती है | इसलिए कम मसाले वाला नरम भोजन जैसे ब्रेड,दही और चावल खाएं जो आपके पेट को राहत देंगे |
कोल्ड ड्रिंक एसिड रिफ्लक्स को और प्रोत्साहन देती हैं | इन्हे पीने से आपका पेट फूलना शुरू हो जाता है जो पेट पर अत्याधिक दबाव डालता है जिससे ज्यादा एसिड बनता है |
वैसे तो पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए पेपरमिंट का उपयोग बरसों से किया जा रहा है लेकिन एसिड रिफ्लक्स के दौरान पेपरमिंट का प्रयोग शरीर पर भारी पड़ सकता है | क्योंकि ये लोअर इसोफेगल स्फिंकटर को रिलैक्स कर एसिड का रुख पेट से ग्रासनली की ओर कर देता है |
तला हुआ भोजन पचने में ज्यादा समय लेता हैं | तो अगर आपको खाना पचाने में मुश्किल हो रही है तो फ्राइड फ़ूड बिल्कुल ना खाएं क्योंकि ये दर्द और अहसहजता पहुंचाता है |
कई बार आपने सुना होगा चॉक्लेट पाचन तंत्र ठीक करता है – इस बात में कोई सच्चाई नहीं | क्योंकि चॉक्लेट में मौजूद मेथैलक्सांथिन कंपाउंड को रिलैक्स कर एसिड रिफ्लक्स को बढ़ाता है | तो पाचन ख़राब होने पर चॉक्लेट न खाएं |
This article was an eye-opener to me particularly. I was so insane to have orange in my case and that was like I myself added fuel to the fire! So the next time you suffer from indigestion, do stay away from the above-mentioned foods.
चित्र स्त्रोत: simple wikipedia, public domain pictures, pixabay, pexels
COMMENTS (0)