Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

एसिडिटी और सीने की जलन से छुटकारा पाने के 5 घरेलु नुस्खे

आजकल की अस्वस्थ दिनचर्या और अनियमित खान-पान के चलते पाचन तंत्र सम्बंधित समस्याएँ तेज़ी से सामने आ रही हैं। एसिडीटी और सीने की जलन ऐसी ही समस्याएँ है जो कि कभी भी हमें परेशान कर सकती हैं। ख़ासकर ऐसे लोग जो शारीरिक मेहनत वाला काम नहीं करते, वे अक्सर एसिडीटी से परेशान रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं एसिडीटी की समस्या से राहत पाने के ऐसे आसान से घरेलू उपाय, जिन्हें अपनाकर आप एसिडीटी से लम्बे समय तक के लिए राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

एसिडीटी के कारण

पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर एसिडिटी और सीने में जलन होने लगती है। बहुत से डॉक्टरों का मानना है कि निम्नलिखित कारणों से हमारे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ती है:

 

एसिडीटी से बचाव के घरेलू उपाय

एसिडिटी और सीने में जलन से राहत दिलाने के घरेलु उपचार इस प्रकार हैं –

1) च्युइंग गम

हाँ, ये सच है। च्युइंग गम में बाईकार्बोनेट पाए जाते हैं जो भोजन की नली (ईसोफेगस) में मौजूद एसिड को कम करते हैं। च्युइंग गम चबाने से सलाइवा तेजी से बनने लगता है और पेट में बनने वाले एसिड्स को कम करता है। ऐसे में आपको जब भी एसिडीटी हो, च्युइंग गम को ज़रूर आज़मा कर देखियेगा।

2) आलू का जूस

एक आलू का जूस निकलकर उसमे बराबर मात्रा में पानी मिलाकर पियें। ये पेट में मौजूद एसिड को कम करता है और गले में जलन से छुटकारा दिलाता है। आलू एक डीटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है जो कि शरीर में से अतिरिक्त एसिड के साथ-साथ अन्य विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकलता है तथा सीने की जलन से राहत दिलाता है। आलू का जूस निकालने के लिए आलू के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे पीस सकते हैं।

3) तुलसी की पत्तियां

3-4 तुलसी की पत्तियों को चबाने से एसिडिटी और गैस से छुटकारा मिलता है। तुलसी शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में कारगर होती है तथा पेट में एंजायम्स की मात्रा को बढ़ा देती है। इससे एसिडीटी और सीने की जलन से राहत मिलती है। तुलसी का सेवन पेट का अल्सर दूर करने में भी कारगर माना जाता है। एसिडीटी होने पर गर्म पानी में तुलसी उबालकर उस पानी का हल्का गुनगुना होने पर सेवन करना लाभदायक होता है।

4) अनानास का जूस

अनानास मे ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम पाया जाता है जो पेट मे बनने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड को कंट्रोल करता है और एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है। अनानास की तासीर भी शीतल होती है जो कि पेट की अतिरिक्त ऊष्मा से राहत दिलाने में सहायक होती है। एसिडीटी होने पर आप ठंडा अनानास का जूस पी सकते हैं अथवा फल के रूप में काला नमक डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

5) मुलेठी

मुलेठी एक प्रचलित आयुर्वेदिक औषधि है जो कि खांसी के साथ-साथ एसिडिटी से भी छुटकारा दिलाने मे मदद करता है। यह पेट मे बनने वाले म्यूकस की तीव्रता को बढ़ाता है और सीने की जलन से छुटकारा दिलाता है। एसिडीटी से राहत पाने के लिए इसका उपयोग काढ़ा बनाकर किया जा सकता है।

एसिडिटी और सीने मे जलन से छुटकारा पाने के इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर आप अलग-अलग प्रकार की दवाइयों और उनके साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं। कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।