Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

भेलपुरी को अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं? जानिए शशि थरूर से!

Bhel Puri Feature

शशि थरूर एक मंझे हुए राजनेता होने के साथ-साथ एक बहुत ही प्रसिद्ध लेखक और प्रखर स्पीकर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और हर चीज को बहुत ही बारीकी से बताने की कला के चलते लोग उनके कायल हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी इस कला का एक बार फिर प्रदर्शन करते हुए भेल पुरी की रेसिपी शेयर की। शशि थरूर ने इस भेलपुरी रेसिपी को वीकेंड के लिये परफेक्ट ट्रीट बताया और साथ ही भेलपुरी रेसिपी के इंग्रेडिएंट्स और रेसिपी का बहुत ही बारीकी से वर्णन भी किया। आइये जानते हैं शशि थरूर के अनुसार क्या है भेलपुरी की खासियत और यह कैसे होती है तैयार। 

कैसी है शशि थरूर की शेयर की गई भेलपुरी रेसिपी?

शशि थरूर ने भेल पुरी रेसिपी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि यह रेसिपी उन्हें किसी ने व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड की थी। हालांकि थरूर ने इस रेसिपी की खासियतों को अपने ही अंदाज में बयान किया। उन्होंने भेल पुरी को नाम दिया “एग्जॉटिक क्रिस्पी पफ्ड राइस”। जिसे विस्तार से बताते हुए उन्होंने लिखा कि “एग्जॉटिक क्रिस्पी पफ्ड राइस पश्चिमी घाट के वर्षा वन से प्राप्त होने वाली रेसिपी है जिसे राजस्थानी मीठे सिलेन्ट्रो, ग्रीन सालसा और माइक्रो ग्रीन अर्थात हरी सब्जी के टुकड़ो, खजूर के स्वादिष्ट सॉस और असम की जोलकिया मिर्च से बनाया जाता है”। इसके बाद उन्होंने केरल की इमली और मालाबार की चीनी, गुजरात के प्याज, विदर्भ के आलू और हैदराबादी चने और राजस्थान की पपड़ी का जिक्र भी किया। 

आमतौर पर हम भेलपूरी को चावल के मुरमुरों में नमकीन और चटनी डालकर तैयार होने वाली डिश के रूप में जानते हैं और शशि थरूर भी यही कहना चाहते थे, पर शशि थरूर का अपने ही अंदाज़ में किया गया भेलपूरी का वर्णन लोगों को सोशल मीडिया पर खासा पसंद आ रहा है। कुछ लोगों ने तो इस ट्वीट के रिप्लाई में थरूर से पोहा और गोलगप्पे को एक्सप्लेन करने की मांग भी कर दी। 

आप BetterButter स्पेशल भेलपूरी रेसिपीज़ यहाँ से ट्राई कर सकते हैं। 

आप भी शेयर कीजिए इस मजेदार स्टोरी को अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही रोचक स्टोरीज और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ। 

Image Source: WikiMedia

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।