Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

मुँह के अल्सर के कारण और घरेलु उपाय

मुंह के अल्सर को मुँह के छालों के नाम से भी जाना जाता है। ये छोटे और दर्दनाक फफोले होते हैं जो मुंह, होंठ, जीभ या गले में दिखाई देते हैं और इनकी वजह से बात करने और खाने- पीने में समस्या होती है।

मुंह के अल्सर के कारण

मुँह के छाले आगे जाकर कैंसर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट बीमारी या ऑटोइम्यून विकार जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकते हैं।

 

मुँह के अल्सर के कुछ घरेलू उपचार-

मुँह के छाले काफी दर्दनाक हो सकते हैं। नीचे दिए कुछ घरेलु नुस्खों को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

 

1) कैमोमाइल माउथ वाश-

कैमोमाइल में दर्द से छुटकारा दिलाने की क्षमत्ता होती है और ये छालों की वजह से होने वाले दर्द को शांत करने में मदद करते हैं। कैमोमाइल और सेज के पत्तों को पानी में भिंगों कर रखें और दिनभर में 4-6 बार इस पानी से माउथ वाश करें।

 

2) तुलसी की पत्तियां

तुलसी में एंटीसेप्टिक (रोगाणुरोधक) गुण होते हैं जो घावों को ठीक करते हैं और मुंह को ताज़ा रखते हैं। खाने के बाद तुलसी की पत्तियों को चबाएं। या फिर, पानी में तुलसी के पत्तों को डालकर उससे माउथ- वाश करें।

 

3) शहद

प्राचीन काल से, हल्दी अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है और शहद भी दर्द को शांत करने में मदद करता है। शहद में आंवले का पाउडर या हल्दी को मिलाकर छालों पर लगाएं।

 

4) प्रोबायोटिक दही

प्रोबायोटिक दही या घर पर बने हुए दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो मुंह को साफ करने में मदद करते हैं और पाचन में सहायता करते हैं। घर पर बने हुए दही को खाएं, इससे आपको राहत मिलेगी।

 

5) जिंक लोज़ेंगेस

मुंह के अल्सर अक्सर जिंक की कमी की वजह से होते हैं और जिंक लोज़ेंगेस जिंक की इस कमी को पूरा करता है। वे अल्सर को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। दिन में दो बार जिंक लोज़ेंगेस की दवाई लें और मुँह के छालों से छुटकारा पाएं।

 

6) ग्लिसरीन

यह मुंह के अल्सर का सबसे आम इलाज है। ये त्वचा नरम करता है और छालों से छुटकारा पाने में मदद करता है। ग्लिसरीन को छालों पर लगाएं और सलाइवा आने पर थूक दें।

आम तौर पर, मुंह के अल्सर कुछ हफ्तों में अपने आप ही दूर हो जाते हैं। फिर भी, यदि आपके लक्षण गंभीर हैं या वे दो सप्ताह से अधिक समय तक बने रहते हैं, तो किसी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

 

छवि स्रोत: Pexels, Pixabay, Publicdomainpictures and Flickr