Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

थ्रोट इन्फेक्शन के कारण और लक्षण

थ्रोट इन्फेक्शन या गले में संक्रमण के कुछ लक्षण गले में खरोंच, जलन, सूखापन और दर्द हैं । कुछ मामलों में, प्रभावित व्यक्ति को निगलने में तकलीफ और लिम्फ नोड्स में सूजन का सामना करना पड़ सकता है।

सामान्य थ्रोट इन्फेक्शन दो प्रकार के हो सकते हैं – बैक्टीरियल और वायरल। वायरल इन्फेक्शन गले के  संक्रमण या फेरीनजायटिस के नाम से जाना जाता है और आमतौर पर ठंड या फ्लू के कारण होता है। बैक्टीरियल इन्फेक्शन गले के संक्रमण को एक स्ट्रेप गला कहा जाता है और यह स्ट्रैप्टोकोकस पायोजेनेस बैक्टीरिया के कारण होता है। दोनों में से, आम तौर पर वयस्कों में अधिकतर वायरल संक्रमण ज़्यादा देखा जाता है।

वायरल संक्रमण एंटीबायोटिक दवाओं से प्रतिरोधी है लेकिन यह कुछ दिनों में अपने आप ही दूर हो जाता है या बेहतर हो जाता है। जबकि स्ट्रेप गले को एंटीबायोटिक दवाओं के इलाज की आवश्यकता होती है जो की यह थ्रोट इन्फेक्शन को और जटिलताओं में विकसित होने से रोकती है। यह भी संक्रमक है।

 

कारण

फेरीनजायटिस के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारण पर यहाँ पर चर्चा की गई है:

हालांकि फेरीनजायटिस किसी को भी हो सकता है, कुछ लोगों के इससे प्रभावित होने की ज़्यादा सम्भावना रहती है।

 

लक्षण

आमतौर पर दिखाई देने वाले फेरीनजायटिस के कुछ सामान्य लक्षणों के बारें में नीचे पढ़ें:

इन लक्षणों के साथ बुखार, छींकना, शरीर में दर्द, सिर-दर्द, खांसी, नाक बहना, मतली या उल्टी शामिल हो सकते हैं।

नोट: यद्यपि गले का वायरल इन्फेक्शन स्वयं ही चला जाता है, अगर ये लक्षण एक हफ्ते से अधिक समय तक चलते हैं या यदि इन लक्षणों में लार में रक्त आ जाना, जोड़ों का दर्द, कान का दर्द और रेश भी शामिल होता है, तो डॉक्टर के पास अवश्य जाना चाहिए।

चित्र श्रोत: staticflickr, pixabay