अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं और शाम की चाय के साथ स्नैक में कुछ अलग और टेस्टी बनाकर खाना चाहते हैं तो ट्राई करें चिकन चीज बॉल्स की ये टेस्टी रेसिपी। ये रेसिपी खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप इसे घर पर रखी पार्टी के स्नैक मेन्यू में भी जगह दे सकते हैं। साथ ही इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह झटपट बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है, ये चिकन चीज बॉल्स की रेसिपी।
चिकन चीज बॉल्स बनाने की रेसिपी (How to make Chicken Cheese Balls Recipe)
सामग्री:
- मिन्स चिकन- 200 ग्राम
- चीज- 1/4 कप, कद्दूकस
- ब्रेड क्रम्बस- 1/2 कप
- प्याज- 2 टेबल स्पून, टुकड़ों में कटा हुआ
- अंडा- 1, फेंटा हुआ
- हरी मिर्च- 1, टुकड़ों में कटी हुई
- लहसुन- 1 टी स्पून, टुकड़ों में कटी हुई
- वाइट पेपर पाउडर- 1 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- चिली फलेक्स- 1 टी स्पून
- ओरिगैनो- 1 टी स्पून
चिकन चीज बॉल्स बनाने की आसान विधि:
- चिकन चीज बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मिन्स चिकन लेकर इसमें, चिली फलेक्स, नमक, ओरिगैनों, लहसुन, हरी मिर्च और सफेद मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण की बॉल्स बनाकर इसके बीच में एक होल करें।
- होल के बीच में कददूकस की हुई चीज भरकर बॉल बना लें।
- अब एक बाउल में अंडे में नमक डालकर फेंट लें।
- एक प्लेट में ब्रेड क्रम्बस को फैलाएं और इसमें नमक डालकर मिक्स करें।
- अब ब्रेड क्रम्बस में बॉल्स को रोल करते हुए अंडे में डिप करने के बाद दोबारा ब्रेड क्रम्बस से कोट करें।
- एक पैन में तेल गरम करें और इन बॉल्स को क्रिस्पी गोल्डन फ्राई करें।
- अब आपका चिकन चीज बॉल्स खाने के लिए तैयार है।
प्रिय पाठकों यदि आप नॉनवेजिटेरियन खाना पसंद करते है, तो आज ही अपने घर में चिकन चीज बॉल्स की रेसिपी को जरूर बनाएं। साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही खाने में ये बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का डबल मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
बटर चिकन गोलगप्पे की तस्वीर हुई वायरल लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं।
Hyderabadi Green Chicken: नॉनवेज खाने वाले आज ही अपने घर में बनाएं हैदराबादी ग्रीन चिकन
Chicken Dosa Recipe: अपनी रसोई में बनाएं चिकन डोसा की रेसिपी, यहां जानें पूरी विधि
Chicken Pakoda Recipe: बारिश का डबल मज़ा लेने के लिए बनाएं चिकन पकोड़ा की रेसिपी
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

