क्रिसमस का नाम सुनते ही बहुत सारे लोगों के दिमाग में सांता क्लॉज और बहुत सारे गिफ्ट्स ही नहीं बल्कि कई सारे ट्रेडिशनल डिशेज का नाम जेहन में चने लगता है। साथ ही ऐसी ही एक डिशेज का नाम है प्लम केक। साथ ही क्रिसमस को खास बनाने के लिए कई लोग तो रम केक तो जरूर बनाते है।
साथ ही अगर आप भी कोई आसान सी रेसिपी ढूंढ रहे है, तो आज ही अपने घर में प्लम केक की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है ये क्रिसमस प्लम केक की रेसिपी।
कैसे बनाएं क्रिसमस प्लम केक की रेसिपी (How to Make Christmas Plum Cake Recipe)
सामग्री:
- प्लम स्लाइस- आधा कप
- मैदा- एक कटौरी
- अंडा- 3, फेटा हुआ
- मक्खन- आधा कटोरी
- चीनी- आधा कप
- लेमन ज़ेस्ट- एक चम्मच
- बेकिंग पाउडर- एक चुटकी
प्लम केक बनाने की आसान विधि:
- प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को प्रीहीट कर लें।
- इसके बाद चीनी और बटर को मिक्स करने के बाद किसी दूसरे बर्तन में अंडे और लेमन जेस्ट को फेंट लें।
- अब बटर वाली कटोरी में मैदा और एक चुटकी बेकिंग पाउडर को मिला लें।
- इसके बाद एक पैन में बटर को अच्छे से लगा लें और उनमें इन मैदा और बेकिंग का मिश्रण फैला दें।
- अब इसके बाद ऊपर वाला प्लम बटर की स्लाइड्स को सजाएं और ठंडा होने पर नट्स के साथ खाना शुरू कर दें।
प्रिय पाठकों यदि आप क्रिसमस पर कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में प्लम केक की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
अनुष्का शर्मा दिखीं क्रिसमस के मूड में, लिया एक स्वीट ट्रीट का आनंद
बॉलीवुड ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया क्रिसमस
Christmas Cake Decoration Ideas: बनेगा ऐसा केक कि सब देखते रह जाएंगे
दिल्ली और मुंबई में होनेवाले दिलचस्प क्रिसमस समारोह
घर पर क्रिसमस की सजावट कैसे करें?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

