नए साल में प्रवेश करते ही हमें कयी नई ख़बरें सुनने को मिली है। लेकिन आज की यह ख़बर हमारी अभी तक कि सबसे पसंदीदा ख़बरों में से एक है,जो कि हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाने के बारे में है। दरअसल भारत की एक आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू पर्यावरण के लिए एक लंबे अरसे से काम कर रही हैं और इसी से संबंधित उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ दिनों पहले ही, सुप्रिया ने खाद्य पैकेजिंग के लिए इको फ्रेंडली उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो क्लिप साझा किया और यहां तक कि होटल और रेस्टोरेंट से इसका उपयोग करने का आग्रह किया। 43-सेकंड की क्लिप में, हम एक टेबल पर रखे चावल के भूसे से बने विभिन्न आकारों के खाद्य कंटेनर और टंबलर देख सकते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति जो किसी उपभोक्ता को उत्पाद दिखा रहा है, उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका पुन: उपयोग नहीं किया जा सकता है।
Food containers made out of rice bran are leak proof, affordable, disposable and earth friendly. Hotels,restaurants food joints, its time for you to stop using banned plastic packaging in TN and switch to sustainable eco alternatives #meendummanjappai #Manjapai pic.twitter.com/n4U2x0gNur
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) December 29, 2021
वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्वीट को 13,800 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसे 4,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया। इसे रीट्वीट करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी शामिल थे। थरूर ने कहा कि इस तरह की पहल पूरे देश में अपनाई जानी चाहिए और केंद्र की सरकार से “दैनिक उपयोग के लिए ऐसे पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने” का आग्रह किया।
This applies across the country & not just TN. Various such innovations are in the works that would replace plastics with recyclable, bio-degradable materials. GoI needs to provide incentives to scale up production of such eco-friendly alternatives for daily use. https://t.co/YfITyIP6YI
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 29, 2021
अपने अगले ही ट्वीट में साहू ने शहर में इको फ्रेंडली समान बनाने वाले व्यवसायों की भी लिस्ट साझा की साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि,”प्लास्टिक पैकेजिंग के विकल्प बहुत हैं, हमें उन्हें खोजने, उपयोग करने और बढ़ावा देने के लिए खुले दिमाग की ज़रूरत है”।
पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए बढ़ते इस कदम पर आप भी अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही अपने शहर में इको फ्रेंडली समान बनाने वाले व्यावसायों की सूची भी आप हमें कमेन्ट सेक्शन में दे सकते हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

