Search

Home / News Stories / चावल के भूसे से बने इको फ्रेंडली कंटेनर हो रहे हैं वायरल, शशि थरूर ने दी मंजूरी

Fotojet 2022 01 03t145535.675

चावल के भूसे से बने इको फ्रेंडली कंटेनर हो रहे हैं वायरल, शशि थरूर ने दी मंजूरी

Sonali Bhadula | जनवरी 4, 2022

नए साल में प्रवेश करते ही हमें कयी नई ख़बरें सुनने को मिली है। लेकिन आज की यह ख़बर हमारी अभी तक कि सबसे पसंदीदा ख़बरों में से एक है,जो कि हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाने के बारे में है। दरअसल भारत की एक आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू पर्यावरण के लिए एक लंबे अरसे से काम कर रही हैं और इसी से संबंधित उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ दिनों पहले ही, सुप्रिया ने खाद्य पैकेजिंग के लिए इको फ्रेंडली उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो क्लिप साझा किया और यहां तक ​​कि होटल और रेस्टोरेंट से इसका उपयोग करने का आग्रह किया। 43-सेकंड की क्लिप में, हम एक टेबल पर रखे चावल के भूसे से बने विभिन्न आकारों के खाद्य कंटेनर और टंबलर देख सकते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति जो किसी उपभोक्ता को उत्पाद दिखा रहा है, उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका पुन: उपयोग नहीं किया जा सकता है।

साहू ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, “चावल के भूसे से बने खाद्य कंटेनर लीकप्रूफ, किफायती, डिस्पोजेबल और पृथ्वी के अनुकूल हैं। होटल, रेस्टोरेंट फूड जॉइंट्स, अब समय आ गया है कि आप तमिलनाडु में प्रतिबंधित प्लास्टिक पैकेजिंग का उपयोग बंद करें और स्थायी पर्यावरण विकल्पों पर स्विच करें।” उन्होंने कुछ दिनों पहले तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू की गई पर्यावरण के अनुकूल पहल का संदर्भ देते हुए हैशटैग “मीनदुम्मनजप्पाई” का भी इस्तेमाल किया।

वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्वीट को 13,800 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसे 4,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया। इसे रीट्वीट करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी शामिल थे। थरूर ने कहा कि इस तरह की पहल पूरे देश में अपनाई जानी चाहिए और केंद्र की सरकार से “दैनिक उपयोग के लिए ऐसे पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने” का आग्रह किया।

अपने अगले ही ट्वीट में साहू ने शहर में इको फ्रेंडली समान बनाने वाले व्यवसायों की भी लिस्ट साझा की साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि,”प्लास्टिक पैकेजिंग के विकल्प बहुत हैं, हमें उन्हें खोजने, उपयोग करने और बढ़ावा देने के लिए खुले दिमाग की ज़रूरत है”।

पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए बढ़ते इस कदम पर आप भी अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही अपने शहर में इको फ्रेंडली समान बनाने वाले व्यावसायों की सूची भी आप हमें कमेन्ट सेक्शन में दे सकते हैं।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *