बिना अंडे का आमलेट भी काफी स्वाद से भरा होता है। अक्सर लोग अंडे वाला आमलेट ही खाते हैं और ये मानकर चला जाता है कि ऑमलेट एक नॉनवेजेटेरियन फूड डिश है। अगर आप भी शाकाहारी हैं तो एगलेस आमलेट का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही स्वाद से भरपूर एगलेस ऑमलेट नाश्ते में बनाकर खा सकते है और ये काफी टेस्टी भी होता है।
साथ ही इस डिश को बनाने के लिए बेसन या फिर आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही एगलेस ऑमलेट की रेसिपी बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। क्योंकि एगलेस आमलेट बनाना काफी आसान है और ये रेसिपी 5 मिनट में ही बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते है एगलेस ऑमलेट की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं एगलेस ऑमलेट की रेसिपी (How to Make Eggless Omelette Recipe)
सामग्री:
- बेसन- 1 कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 1
- हर धनिया- 2 टेबल स्पून
- हल्दी- 1/2 टी स्पून
- काली मिर्च- 1/4 टी स्पून
- अजवाइन- 1/4 टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के मुताबिक
एगलेस ऑमलेट बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले एगलेस ऑमलेट बनाने के लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया को बारीक़-बारीक़ काट लें।
- इसके बाद बड़ी मिक्सिंग बाउल में बेसन दाल दें।
- अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और टमाटर मिक्स कर दें।
- इसके बाद मिश्रण में अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया को डालकर मिलाएं।
- अब मिश्रण में स्वाद अनुसार नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल को पतला कर लें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब तवा गर्म हो जाए तो उसके बीच में थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- इसके बाद तैयार घोल को एक कटोरी में लें और तवे के बीच में डालकर कटोरी की मदद से ही गोलाकार फैलाएं।
- अब ऑमलेट के चारों ओर किनारों पर और ऊपर थोड़ा सा तेल डालें और उसे सेकें।
- कुछ देर के बाद ऑमलेट को पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें।
- एगलेस ऑमलेट को तब तक सेकें जब तक कि ये दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
- इसी तरह सारे घोल से एगलेस ऑमलेट बना लें।
- अब चटनी या टमाटर सॉस के साथ इन्हें खाना शुरू करें।
प्रिय पाठकों यदि आप बिना अंडे का ऑमलेट खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में एगलेस ऑमलेट की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को सिर्फ 5 मिनट में बना सकते है। साथ ही ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Egg Chapati Recipe: ब्रेड अंडा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी, जानें कैसे?
वायरल पोस्ट से जानिए ज़रूरत के अनुसार अंडा उबालने का तरीक़ा
Egg Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं एग इडली की ये टेस्टी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका
Egg Lollipop Recipe: शाम को नाश्ते में बनाएं गरमा गरम क्रिस्पी एग लॉलीपॉप, आएगा डबल मज़ा
Masala Omelette Recipe: ब्रेकफास्ट से हो गए हैं बोर तो रसोई में झटपट बनाएं ये मसाला ऑमलेट
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

