सर्दियों के मौसम में यदि भोजन में चटपटी चटनी को शामिल कर लिया जाए, तो खाने का स्वाद डबल हो जाता है। आंवला, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन आदि डालकर बनाई जाने वाली हरी चटनी स्वाद में लाजवाब तो होती ही है सेहत को भी कई तरह से लाभ पहुंचाती है।
साथ ही तीखी, खट्टी, चटपटी हरी चटनी आप खूब बनाते होंगे। चाहे धनिया पत्ती की चटनी हो या आंवले की, ये सभी बेहद हेल्दी भी होती हैं। हालांकि, आप आंवले और धनिया पत्ती की चटनी तो खूब खाते होंगे, अब खाकर देखिए अमरूद की चटनी। जी हां, अमरूद से भी आप तीखी, खट्टी, मीठी चटनी झट से बना सकते हैं। तो आइए जल्दी से जान लेते है अमरूद की चटनी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं अमरूद की चटनी (How to Make Amrood ki chutney ki Recipe)
सामग्री:
- अमरूद- 1 से 2 बीज निकला हुआ
- धनिया की पत्ती- 50 ग्राम
- हरी मिर्च- 2 से 3
- अदरक- एक टुकड़ा
- नींबू का रस- एक छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काला नमक- स्वादानुसार
अमरूद की चटनी बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले हल्का पका हुआ अमरूद लें।
- इसे काटकर सभी बीज निकाल दें।
- धनिया की पत्ती, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
- अब हरी मिर्च और अदरक को काट लें।
- अब मिक्सी में अमरूद, धनिया पत्ती, हरी मिर्च डाल दें।
- एक बार इन तीनों सामग्री को मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
- अब इसमें जीरा पाउडर, अदरक, नमक, काला नमक और नींबू का रस भी डाल दें।
- फिर से ग्राइंड करें और पीसकर पेस्ट बना लें।
- आपको जितनी चटनी बनानी हो, उसी अनुसार आप सामग्री की क्वांटिटी ले सकते हैं।
- अब तैयार है खट्टी, मीठी और चटपटी अमरूद की चटनी।
- अब इसे आप चावल, दाल, रोटी और सब्जी, पूड़ी, स्टफ्ड परांठे आदि के साथ खाने का आनंद उठाएं।
प्रिय पाठकों यदि आप सर्दियों के मौसम में कुछ अलग प्रकार की चटनी खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में अमरूद की चटनी जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इसे रोटी और चावल के साथ भी खा सकते है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अमरूद की चटनी बना के खा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Lehsun Chutney Recipe: सर्दी में बाजरे की रोटी के साथ खाएं लहसुन की चटनी, जानें पूरी विधि
Karele Ki Chutney: अपनी रसोई में झटपट बनाएं ये करेले की चटनी, यहां जानें पूरी रेसिपी
Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी
Onion Chutney: इस गर्मी अपने घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चटनी, खाने में आएगा डबल मज़ा
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

