Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

जावेद हबीब ने दिया सॉफ्ट और सिल्की हेयर के लिए रामबाण

क्या आपके बाल भी प्रदूषण, कलर और ड्रायर या स्ट्रेटनर की मार सह सह चुके हैं और हो गए हैं बिल्कुल रूखे और बेजान तो किसी भी ऐसी-वैसी सलाह को मानने से पहले सुने हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के घरेलु नुस्खे और पाएं सॉफ्ट-सिल्की हेयर –

1. मक्खन खाएं भी और लगाएं भी

बिल्कुल सही सुना आपने ! जावेद हबीब कहते हैं सबसे बेजान और रुखा होता है आपके बालों का निचला हिस्सा क्योंकि इसी पर स्टाइलिंग का सारा भार होता है | पूरे बालों पर लगाएं बटर यानी मक्खन | आप बाजार में मिलने वाला अमूल बटर यूज़ कर सकते हैं लेकिन अगर घर का सफ़ेद मक्खन हो तो प्रॉब्लम साल्व्ड | पूरे बालों में अच्छे से बटर लगाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए स्टीम टॉवल (तोलिये) से ढक लें | बाल हो जाएंगे मक्खन की तरह तभी तो बैटर है ये बटर |

कैसे किया जाएं इस नुस्खे का प्रयोग सुने जावेद हबीब की जुबानी-

 

2. केले से बना हेयर पैक

एक कप दही और 2 पके केलो को अच्छे से मिलाकर एक गाड़ा पेस्ट बना लें | इसे अच्छे से सिर की जड़ो और बालों में आधे घंटे के लिए लगा लें | अब हर्बल शैम्पू से धो लें | जावेद हबीब का दावा है 1 महीने इसे हफ्ते में 3 बार दोहराने से पाएं एक दम हेअल्थी और शाइनी हेयर |

 

3. कुछ और बेहतरीन नुस्खे सीधे जावेद हबीब की पिटारी से –

चित्र स्त्रोत –Free food photos.com, youtube, Negn style.