Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / जावेद हबीब ने दिया सॉफ्ट और सिल्की हेयर के लिए रामबाण

जावेद हबीब ने दिया सॉफ्ट और सिल्की हेयर के लिए रामबाण

Parul Sachdeva | नवम्बर 8, 2018

क्या आपके बाल भी प्रदूषण, कलर और ड्रायर या स्ट्रेटनर की मार सह सह चुके हैं और हो गए हैं बिल्कुल रूखे और बेजान तो किसी भी ऐसी-वैसी सलाह को मानने से पहले सुने हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के घरेलु नुस्खे और पाएं सॉफ्ट-सिल्की हेयर –

1. मक्खन खाएं भी और लगाएं भी

बिल्कुल सही सुना आपने ! जावेद हबीब कहते हैं सबसे बेजान और रुखा होता है आपके बालों का निचला हिस्सा क्योंकि इसी पर स्टाइलिंग का सारा भार होता है | पूरे बालों पर लगाएं बटर यानी मक्खन | आप बाजार में मिलने वाला अमूल बटर यूज़ कर सकते हैं लेकिन अगर घर का सफ़ेद मक्खन हो तो प्रॉब्लम साल्व्ड | पूरे बालों में अच्छे से बटर लगाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए स्टीम टॉवल (तोलिये) से ढक लें | बाल हो जाएंगे मक्खन की तरह तभी तो बैटर है ये बटर |

कैसे किया जाएं इस नुस्खे का प्रयोग सुने जावेद हबीब की जुबानी-

 

2. केले से बना हेयर पैक

एक कप दही और 2 पके केलो को अच्छे से मिलाकर एक गाड़ा पेस्ट बना लें | इसे अच्छे से सिर की जड़ो और बालों में आधे घंटे के लिए लगा लें | अब हर्बल शैम्पू से धो लें | जावेद हबीब का दावा है 1 महीने इसे हफ्ते में 3 बार दोहराने से पाएं एक दम हेअल्थी और शाइनी हेयर |

 

3. कुछ और बेहतरीन नुस्खे सीधे जावेद हबीब की पिटारी से –

  • बेसन और कोकोनट मिल्क को मिलाकर करें अपने सिर की मालिश |
  • साइडर विनेगर, कास्टर ऑयल, ग्लिसरीन और थोड़ा सा हर्बल शैम्पू मिलाकर बनाएं खुद का कंडीशनर|
  • बालों के लिए नारियल या लैवेंडर की तेल मालिश है वरदान|
  • जितना हो सके हेयर कलर, ड्रायर, स्ट्रैटनर और स्प्रे से दूर रहे|
  • खूब सारा पानी पिएं और ड्राई हेयर की छुट्ठी|

चित्र स्त्रोत –Free food photos.com, youtube, Negn style.

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *