हाल ही में मेरी दोस्त ने,अपना बेटी होने की ख़ुशी में अपने सभी रिश्तेदारों को घर पर बुलाया था | मैं भी आमंत्रित थी | मेरी दोस्त की पहले भी एक बेटी है जिसका रंग गोरा है और छोटी वाली थोड़ी सावली हुई है | घर की चहल-पहल के दौरान एक आंटी बोली ” अच्छा हुआ छोटी वाली ज्यादा गोरी नहीं है वरना बड़ी वाली के रिश्ते आने में प्रॉब्लम होती |
भारत में लोग 3 ‘ग’ से बहुत ज्यादा प्रभावित है -गंगा, गांधी और गोरा | माँ-बाप ना भी सोचे मगर लोग, बच्चे के रंग के बारे में कुछ न कुछ बोल ही जाते हैं | शुक्र है कोई भी पढ़ाई, कोई भी हुनर, कोई भी जॉब या कोई भी लक्ष्य आपका रंग नहीं देखता |
पर क्या करें ये फेयरनेस क्रीम्स की इतनी एड्स भी आपके जाते हुए ख़याल को वापिस ले आती हैं | पैदा होने पर अगर आपके बच्चे का रंग थोड़ा लाल या बैंगनी हैं तो इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं क्योंकि खून का प्रवाह पूरे शरीर में धीरे-धीरे होता हैं | और तक़रीबन ६ महीने लग जाते हैं एक परमानेंट रंग आने में | हमसे कई बार लोग पूछते हैं की अपने बच्चे का रंग कैसे गोरा करें ? इसका जवाब देने से पहले में आप सबसे पूछना चाहती हूँ कि बच्चे का गोरा होना क्या इतना जरुरी हैं ? बच्चे का स्ट्रांग और स्वस्थ होना ज्यादा जरुरी नहीं है?
अगर आप ऐसा कुछ करना भी चाहते हैं तो थोड़ा बड़े होकर धूप में खेलकर या स्विमिंग पूल
की एक डुबकी चीज़े वापिस वैसी ही कर देगी | सच मानिये बच्चे का स्वभाव और उसकी काबिलियत से फर्क पड़ता हैं रंग से कभी नहीं | एक अच्छी डाइट दे कर बच्चे का विकास और उसके दिमागी विकास की हर मुमकिन कोशिश करें | याद रखिये त्वचा का रंग बदला नहीं जा सकता और वो कोई मायने भी नहीं रखता। फिर भी अपने बच्चे का रंग निखारने के लिए डॉक्टर की सलाह के बाद आप चाहें तो नीचे लिखे घरेलु नुस्खों को अपना सकते हैं |
1.दही और हल्दी
2 चम्मच दही में ¼ चम्मच हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिलाये | नहाने से पहले अपने बच्चे की इस लेप से मालिश करें और गुनगुने पानी से धो लें | ये तरकीब एक एंटी-टैनिंग का भी काम करती है |
2.मालिश
बादाम का तेल या फिर मलाई से मालिश आपके बच्चे के रंग को निखारने में मदद करती हैं |
3.कच्चा आलू
कच्चे आलू को छील के उसे पतले-पतले टुकड़ो में काट लें और नहाने से पहले उसे बच्चे के शरीर पर रगड़े | आलू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं और ये बेजान स्किन को निकालने में सहायक हैं |
4.पानी पिलाये
कोशिश करें की बच्चे ज्यादा से ज्यादा पानी पीये ताकि पानी की कोई कमी ना हो और हानिकारक विषैले पदार्थ आसानी से उनके शरीर से बाहर निकले | पानी आपकी स्किन को कोमल और जीवंत बनाता हैं |
5.एलो-वेरा का लेप
एलो-वेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बेजान स्किन को ख़त्म कर बच्चे के रूप और रंग को निखारते हैं |
हमेशा याद रखे बच्चे का रंग अपने घरवालों पर ही जाता है और कोई भी नुस्खा अगर रंग को थोड़ा हल्का कर देगा लेकिन वो परमानेंट नहीं हो सकता | स्किन कोमल हो सकती हैं, रंग निखर सकता हैं लेकिन बदल नहीं सकता | इससे अच्छा एक हेअल्थी डाइट दे कर बच्चे की इम्युनिटी को बढाए ताकि वो हर मुश्किल को पार कर जाएं!
चित्र स्त्रोत-Fashion tourist,healthline crumbly cookies,fiveprime, youtube

