धनिया लड्डू एक ऐसी डिश है, जो आमतौर पर जन्माष्टमी के त्योहार के लिए तैयार की जाती है। धनिया पाउडर, नारियल पाउडर, घी, चीनी, बादाम, काजू और पिस्ता जैसी सिर्फ 6 सामग्री का उपयोग करके तैयार किया गया यह लड्डू बनाने में बेहद ही आसान है। बच्चे हों या बड़े, यह रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी।
साथ ही लड्डू को हेल्दी बनाने के लिए आप सफेद चीनी की जगह गुड़ के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इन लड्डूओं में खरबूजे के बीज और किशमिश जैसी सामग्री का स्वाद भी लाजवाब होता है। तो आइए बिना देर किए जानते है, जन्माष्टमी पर कैसे बनाएं धनिया लड्डू की रेसिपी।
कैसे बनाएं धनिया के लड्डू बनाने की रेसिपी (How to make Dhaniya Laddu Recipe)
सामग्री:
- धनिया पाउडर- 1 कप
- चीनी- 1 कप
- बादाम- 2 बड़े चम्मच
- पिस्ता- 2 बड़े चम्मच
- नारियल पाउडर- 1 कप
- घी- 2 बड़े चम्मच
- काजू- 2 बड़े चम्मच
धनिया लड्डू बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें।
- मेवों को मोटा-मोटा काट लें और कुछ मिनट के लिए भूनें।
- भुनने के बाद मेवे को प्याले में निकाल लीजिए।
- उसी गरम घी में धनिया पाउडर डाल कर मिला दीजिये।
- मिक्स करते रहें और 3 से 4 मिनट तक भून लें।
- खुशबू आने पर पाउडर को प्याले में निकाल लीजिए।
- अब उसी पैन में नारियल पाउडर डालें और एक मिनट के लिए सूखा भून लें।
- एक पैन में चीनी के साथ 1/2 कप पानी डालें।
- मिक्स करें और उबाल आने दें।
- जब चीनी पूरी तरह से पिघल जाए तो 1 से 2 मिनट और पकाएं।
- एक बड़े कटोरे में भुना हुआ धनिया पाउडर, तले हुए मेवे, नारियल पाउडर और चीनी की चाशनी डालें।
- अब सब कुछ एक साथ मिलाने के लिए अपने हाथों का प्रयोग करें।
- मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लें और लड्डू का आकार देने के लिए इसे अपनी हथेलियों के बीच रोल करें।
- अब बचे हुए मिश्रण से ऐसे ही और लड्डू बना लीजिए।
- अब आपके धनिया के लड्डू परोसने के लिए तैयार हैं।
प्रिय पाठकों अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर प्रसाद के लिए कुछ बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में घनिया लड्डू की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस धनिया लड्डू को आप जल्दी से तैयार कर सकते है और भक्तों के बीच प्रसाद बनाकर इसका वितरण भी कर सकते है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही इसे अपने परिवार वालों और दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस लड्डू को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Makhan Mishri Bhog: जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के लिए बनाएं माखन-मिश्री का भोग
Janmashtami Prasad Recipe: जन्माष्टमी के शुभ दिन पर अपने घर में बनाएं ये 5 आसान प्रसाद
Janmashtami Prasad Recipes: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को भोग लगाने की 10 रेसिपी
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

