काजू मालपुआ एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे शायद ही कोई नापसंद करता हो। सर्दियों का मौसम आते ही मीठा खाने की शुरुआत हो जाती है। अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस बार काजू मालपुआ की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। स्वाद में लाजवाब काजू मालपुआ बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये स्वीट डिश बच्चे हो या बड़े सभी को काफी पसंद आती है।
साथ ही काजू मालपुआ चाशनी के साथ या बिना चाशनी के दोनों तरह से बनाकर खाया जा सकता है। साथ ही आप अगर ज्यादा मिठास नहीं चाहते हैं तो काजू मालपुआ को चाशनी में बिना डुबोए भी खा सकते है। काजू मालपुआ एक आसान रेसिपी है और आप अगर घर पर स्वीट डिशेस बनाने के शौकीन हैं तो काजू मालपुआ की रेसिपी को एक बार ज़रूर ट्राई कर सकते है। तो आइए जानते हैं काजू मालपुआ बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं काजू मालपुआ की रेसिपी (How to Make Kaju Malpua Recipe)
सामग्री:
- मैदा- 1 कप
- काजू पाउडर- 1/2 कप
- सूजी- 1/2 कप
- दूध- 2 कप
- इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
- देसी घी- तलने के लिए
- चीनी बूरा- 1/2 कप (स्वादानुसार)
काजू मालपुआ बनाने की आसान विधि:
- सर्दी में अगर आप काजू मालपुआ की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें मैदा और सूजी डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण में काजू पाउडर, चीनी का बूरा और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा कर दूध डालते जाएं और चम्मच की मदद से मिलाते हुए एक बैटर तैयार करें।
- ध्यान रखें कि बैटर में गांठ नहीं रहना चाहिए।
- अब जरूरत के मुताबिक दूध की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।
- अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
- जब देसी घी गर्म होकर पिघल जाए तो मालपुए का बैटर एक कटोरी में लें और उसे खौलते तेल में कड़ाही के बीच में डालें।
- अब बैटर अपने आप ही गोल मालपुए का आकार ले लेगा।
- इसी तरह एक-एक कर कड़ाही की क्षमता के मुताबिक मालपुए डालकर डीप फ्राई करें।
- इन्हें पलट पलटकर तब तक तलें जब तक कि सारे मालपुआ का रंग डार्क ब्राउन न हो जाए।
- इसके बाद मालपुओं को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब सारे बैटर से इसी तरह मालपुआ तैयार कर लें।
- काजू मालपुआ अब सर्व करने के लिए तैयार हैं।
प्रिय पाठकों यदि आप सर्दी में कुछ मीठा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में काजू मालपुआ की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी काजू मालपुआ की रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Almond Soup Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं बादाम का सूप, जानें बनाने का तरीका
Sahjan Paratha Recipe: सर्दी में हेल्दी खाना चाहते है, तो बनाएं सहजन का परांठा, जानें कैसे?
Rice Samosa Recipe: सर्दी का डबल मज़ा लेना हैं तो बनाएं राइस समोसा, जानें बनाने की विधि
Poha Mungfali Til Laddu Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं पोहा मूंगफली तिल के लड्डू, जानें विधि
Bread Ladoo Recipe: सर्दी में मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं ब्रेड लड्डू की रेसिपी, जानें विधि
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

