Search

Home / hindi recipe / Almond Soup Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं बादाम का सूप, जानें बनाने का तरीका

कैसे बनाएं बादाम सूप की रेसिपी

Almond Soup Recipe: सर्दी में ऐसे बनाएं बादाम का सूप, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | दिसम्बर 7, 2022

सर्दियों के मौसम में बादाम का सूप शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही पौष्टिकता से भरपूर बादाम कई तरह के फूड आइटम्स में इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आपने कभी बादाम के सूप का स्वाद चखा है। सर्दी के मौसम में कई तरह के सूप काफी बनाए जाते हैं लेकिन कम ही लोग बादाम सूप का मजा लेते है।

 

Almond Soup Recipe

 

साथ ही अगर आप भी शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए सूप पीते हैं, तो बादाम का सूप एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि बादाम का सूप बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं बादाम सूप की रेसिपी

 

कैसे बनाएं बादाम सूप की रेसिपी (How to Make Almond Soup Recipe)

 

सामग्री:

 

  • बादाम- 1 कप
  • मक्खन- 2 टी स्पून
  • मैदा- 1 टेबल स्पून
  • सफेद स्टॉक- 3 कप
  • बादाम एसेंस- 4 से 5 बूंद
  • काली मिर्च पिसी- 1 चुटकी
  • ताजा क्रीम- 2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

 

बादाम सूप बनाने की आसान विधि:

 

  • बादाम सूप बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में डालकर 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब तय समय के बाद बादाम को निकाल लें और उनके छिलके उतार लें।
  • अब गर्म पानी में भिगोने से बादाम के छिलके आसानी से निकल जाएंगे।
  • इसके बाद मिक्सर जार में बादाम को डालकर उसे दरदरा पीस लें।
  • अब बादाम का दरदरा पेस्ट एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
  • अब एक गहरे तले वाली कड़ाही में मक्खन डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें मैदा डालकर 30 सेकंड तक भून लें।
  • इसके बाद बादाम पेस्ट, सफेद स्टॉक डालकर बड़ी चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद मिश्रण में 4 से 5 बूंद बादाम एसेंस की डालकर मिलाएं।
  • अब सूप को 3 से 4 मिनट तक ढककर पकाएं।
  • सूप को पकाने के दौरान बीच-बीच में चलाते रहें।
  • इसके बाद बादाम सूप में 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
  • आखिर में सूप के ऊपर ताजा क्रीम डालकर गैस बंद कर दें।
  • सर्विंग बाउल में सूप को निकालकर ऊपर से बादाम कतरन से गार्निश कर गरमा-गरम सर्व करें।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस सर्दी में कुछ अलग तरह का सूप पीना चाहते है, तो आज ही अपने घर में बादाम सूप की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस सूप को बनाना काफी आसान है और ये पीने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस बादाम सूप की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Soup Recipe: कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है लौकी का सूप, जानें बनाने का तरीका

Ginger Garlic Soup Recipe: अपनी रसोई में रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं जिंजर-गार्लिक का सूप

Potato Soup: आलू का टेस्‍टी सूप बनाने के लिए शेफ कुणाल कपूर के इन स्टेप्स को करें फॉलो

Soup Recipes for Weight Loss: जानिए 12 सूप के प्रकार जो घटाएँगे वजन व पढ़िए वेटलॉस सूप की रेसिपीज

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *