Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Soup Recipes for Weight Loss: जानिए 12 सूप के प्रकार जो घटाएँगे वजन व पढ़िए वेटलॉस सूप की रेसिपीज

Soup Recipes for Weight Loss

Soup Recipes for Weight Loss: जानिए 12 सूप के प्रकार जो घटाएँगे वजन व पढ़िए वेटलॉस सूप की रेसिपीज

Himanshu Pareek | अप्रैल 11, 2023

सूप पीना वजन कम करने का आसान तरीका है। इस आर्टिकल Soup Recipes for Weight Loss में में जानिए  वजन  कम करने वाले सूप के प्रकार और सूप की रेसिपी। 

बढ़ा हुआ वजन कई लोगों को परेशान कर सकता है। ऐसे में लोग डाइटिंग का रूख करते हैं। डाइटिंग करना निश्चित रूप से वज़न कम करने का कारगर तरीक़ा है, पर शरीर को इसके कई तरह के नुक़सान भी उठाने पड़ते हैं, जैसे कि पोषण की कमी होना, बीमार पड़ना, चेहरे की रंगत उड़ जाना व रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना आदि। इन्हीं नुक़सानों को ध्यान में रखने हुए वज़न कम करने के लिए डाइटिंग से बेहतर विकल्प तलाशने की आवश्यकता है, और अच्छी बात ये है कि ऐसे कई आसान विकल्प आपके पास मौजूद हैं। अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में कटौती करने की बजाय अपने भोजन में पौष्टिक व वजन कम करने में सहायक विभिन्न तरह के सूप शामिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल Soup Recipes for Weight Loss में हम आपके लिए लेकर आए हैं वजन कम करने वाले सूप के प्रकार और सूप की रेसिपीज। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

वजन कम करने वाले सूप के प्रकार (Quick Weight loss Recipes of Soup in Hindi)

 

सूप के प्रकार

सूप कई तरह के होते हैं। इन्हें बनाने में अलग-अलग तरह की सब्ज़ियों और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। सूप को बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री के अनुसार ही उस सूप के गुण भी होते हैं। अगर वजन कम करने वाले सूप की बात की जाए तो इसमें ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें वजन कम करने के लिए आवश्यक फ़ाइबर मौजूद हो, तथा शरीर को तंदरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी मिल जाएं। आजकल बाज़ार में ढेरों रेडी-टू-ईट सूप मिल जाते हैं, पर विशेषज्ञों के अनुसार ताज़ी सब्ज़ियों से बने सूप का सेवन ही लाभकारी और वज़न कम करने में प्रभावशाली होता है। आइए जानते हैं, वज़न कम करने में सहायक सूप्स और इन्हें बनाने की रेसिपी।

1. टमाटर का सूप (Tomato Soup Recipe in Hindi)

टमाटर सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें हमारी सेहत और रंगत को बेहतर बनाने वाले तरह-तरह के पोषक खनिज तत्व व विटामिन तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा टमाटर में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी का नाश कर वजन कम करने में सहायक होता है। टमाटर सूप में मौजूद विभिन्न मसाले जैसे काली मिर्च, अदरक व काला नमक भी वज़न घटाने में कारगर माने जाते हैं। अतः अगर आप तेज़ी से अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से बिना क्रीम वाले टमाटर के सूप का सेवन करें। 

2. मूंग दाल सूप (Moong Dal Soup)

मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है। इसके अलावा दाल में फ़ाइबर भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है और इसमें कैलोरी कम होती है। ऐसे में वज़न कम करने वाले विभिन्न तरह के सूप में हमनें मूँग दाल सूप भी शुमार किया है। इसे बनाना बेहद आसान है। बस मूंग दाल को पानी में उबालकर मुलायम पीस लें। इसके बाद एक पैन में तेल, जीरा, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं। इसमें पिसे हुए मूंग का मिश्रण डालें और ऊपर से नमक और नींबू का रस डालकर मिलाएं। इस तरह मूँग दाल सूप तैयार हो जाएगा। इसे गर्मा-गरम परोसें। वजन कम करने के लिए नियमित रूप से इस सूप का सेवन करें।

3. गाजर सूप:

वज़न कम करने में गाजर का सूप भी काफ़ी सहायक माना जाता है। गाजर के सूप से अपना वज़न कम करने के लिए अपने आहार में गाजर का सूप नियमित रूप से शामिल करें। गाजर का सूप बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम होने रखें और उसमें ज़ीरा, अजवाइन व हींग डालकर भूनें। इसी पैन में गाजर व अदरक के छोटे टुकड़े भी काली मिर्च डालकर भून लें।

अब इस मिश्रण को आधा लीटर पानी के साथ मिक्सर में पीसकर इसका घोल बना लें। तैयार घोल को एक बार फिर से गरम होने के लिए गैस पर रखें। इस दौरान इसमें नमक व चीनी भी डाल दें। कुछ समय के बाद मिश्रण को गैस पर से उतार लें। गर्मा-गरम गाजर सूप तैयार है।

4. वेजिटेबल सूप बनाने का तरीका (Weight Loss Vegetable Soup Recipe in Hindi)

वेज़िटेबल सूप तैयार करने के लिए आप विभिन्न तरह की सब्ज़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप वज़न कम करने के लिए वेज़िटेबल सूप बनाना चाहते हैं तो ऐसी सब्ज़ियों जिनमें फ़ाइबर की अधिकता हो, का इस्तेमाल करें। गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, शिमला मिर्च, मटर इत्यादि वेज़िटेबल सूप बनाने के लिए बेहतरीन सब्ज़ियां हैं।

इन सब्ज़ियों में मौजूद एंटीओकिसडेंट्स व फ़ाइबर तत्व वज़न घटाने में कारगर होते हैं। वेज़िटेबल सूप बनाने के लिए इन सब्ज़ियों को एक साथ उबालें और फिर वेज़िटेबल सूप बनाने की विधि के अनुसार तरह-तरह के मसालें मिलाते हुए वेज़िटेबल सूप तैयार करें। यह सूप शरीर में पोषण की आपूर्ति तो करता ही है, साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

5. कर्ड शोरबा सूप:

कर्ड शोरबा सूप वज़न कम करने के लिए बेहतरीन सूप माना जाता है। इस सूप को टमाटर, दही, प्याज़, और खीरे के मिश्रण से बनाया जाता है। यह सूप कैलोरी नियंत्रित तो करता ही है, साथ ही साथ भूख भी कम करता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है। कर्ड शोरबा सूप की रेसिपी आप यहां से देख सकते हैं।

6. मक्का और हरी मटर का सूप:

वजन कम करने के लिए उपयुक्त सूप के प्रकार में से एक है मक्का और हरी मटर का सूप। विशेषज्ञों के अनुसार वजन कम करने के लिए मक्का और हरी मटर का सूप भी लाभदायक रहता है। इस सूप को पीने से शरीर में तुरंत ऊर्जा की आपूर्ति होती है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ रहता है। हरी मटर फ़ाइबर से भी भरपूर होती है, अतः यह सूप वजन कम करने का काम भी तेजी से करता है।

7. गार्लिक लेंटिल एंड टोमैटो सूप:

वजन करने कम करने के लिए आप गार्लिक लेंटिल एंड टोमेटो सूप भी आजमा सकते हैं। यह एक लो कैलोरी सूप है, जिसे बनाने के लिए बारीक कटे लहसुन, मसूर की दाल, टमाटर, तेल, प्याज, लाल मिर्च, और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन और नींबू के रस दोनों में ही वजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इस सूप को तैयार करने के लिए एक कुकर में तेल गरम करके लहसुन व प्याज़ को कुछ देर तक भून लीजिए। इसके बाद इसमें टमाटर व लाल मिर्च डालकर अच्छे से 1-2 मिनट तक पकाएं।

अब कुकर में नमक, मसूर की दाल, और दो कटोरी पानी डालकर दो से तीन सीटी आने तक पकाएंगे। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने देंगे और ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीस लेंगे। पीसने के बाद इसे नॉन स्टिक पैन में दो कप पानी डालकर हिलाते हुए अच्छे से पकाएंगे और पकने के बाद इसमें नींबू का रस डाल देंगे। गार्लिक लेंटिल एंड टोमेटो सूप तैयार है। 

8. मसूर दाल और पनीर सूप (Healthy Soup Recipes for Weight Loss)

शरीर को पूर्ण पोषण प्रदान करने और वजन घटाने के लिए मसूर दाल और पनीर सूप भी एक बेहतरीन विकल्प है। इस सूप में कम वसा वाला पनीर और पोषण से भरपूर मसूर की दाल काम में लाई जाती है। इस सूप को बनाने के लिए आपको पनीर और दाल के अलावा टमाटर, प्याज, लहसुन और नींबू के रस की आवश्यकता होगी। इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में तेल लेकर धीमी आंच पर प्याज, लहसुन और लाल मिर्च को भून लीजिये।

दूसरी तरफ एक कुकर में टमाटर, मसूर की दाल, और पानी मिलाकर दो से तीन सीटी आने तक पकाइए। कुकर में पके हुए मिश्रण को भुने हुए प्याज़ व लहसुन के साथ ठंडा होने के बाद पीस लीजिए और तैयार प्यूरी को एक नॉन स्टिक पैन में डालिए। अब इस मिश्रण को एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा पानी डालकर पकाइए और पकने के बाद इसमें नींबू का रस और पनीर डाल दीजिए। वजन घटाने वाला हेल्दी और टेस्टी मसूर की दाल और पनीर सूप तैयार है। 

9. मूंग दाल और पालक का लो कैलोरी सूप:

अगर आप वजन घटाने के उपायों की तलाश में हैं तो फाइबर से भरपूर मूंग दाल और पालक का लो कैलोरी सूप जरूर आजमाएं। इस सूप को भीगी हुई मूंग की दाल, बारीक कटी हुई पालक, कॉर्नफ्लोर, लो फैट दूध और नमक व काली मिर्च के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दूध और कॉर्नफ्लोर को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

अब कुकर में पीली मूंग की दाल को अच्छे से दो सीटी आने तक उबालें और उबलने के बाद मथनी से अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए व फेंट लीजिये। तैयार दाल में पालक, कॉर्नफ्लोर दूध का मिश्रण, काली मिर्च पाउडर व नमक मिला दीजिए और इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक बताइए। गरमा गरम मूंग दाल और पालक का लो कैलोरी सूप परोसे जाने के लिए तैयार है।

10. पम्पकिन सूप:

वजन घटाने के नजरिए से पंपकिन सूप भी एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है, और उसमें क्रीम मिलाने की आवश्यकता नहीं होती। इसको बनाने के लिए आपको लो फैट मक्खन, प्याज, पिसी हुई काली मिर्च व नमक, ऑरेगैनो, और लो फैट दूध की आवश्यकता होती है। इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मक्खन डालकर प्याज और कद्दू को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक भून लीजिए।

इस पैन में सारे मसाले जैसे से नमक और काली मिर्च के साथ चार कटोरी गर्म पानी डालकर धीरे-धीरे पकाते रहिए। पकने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दीजिये और इसे मिक्सर में चला कर सॉफ्ट प्यूरी बना लीजिए। सॉफ्ट प्यूरी के बाद इसे फिर से पैन में डालकर व इसमें ऑर्गेनो और दूध मिलाकर अच्छे से पकाएंगे। गर्मागर्म पंपकिन सूप तैयार है। 

11. लैट्यूस एंड कॉलीफ्लॉवर सूप (Diet Soup for Weight Loss in Hindi)

लेट्यूस और कॉलीफ्लावर दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं क्योंकि आयरन से भरपूर होते हैं, और इनमें कई तरह के विटामिन भी हमें मिल जाते हैं। इनसे शरीर को फॉलिक एसिड भी प्राप्त होता है, और वजन घटाने के लिए आप इन दोनों से बना सूप पीकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस सूप को तैयार करने के लिए आपको चाहिए तीन कप लेट्यूस, बारीक कटी हुई फूलगोभी, तेल, प्याज, काली मिर्च व नमक। इस सूप को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर प्याज को भून लीजिए।

प्याज के भुनने के बाद उसमें लेट्यूस और फूलगोभी भी डाल दीजिए और 2 से 3 मिनट तक लगातार भूनिए। अब इस पैन में पानी और नमक डाल कर अच्छे से चलाइए और 10 से 15 मिनट तक पकने दीजिये। जब यह मिश्रण बनकर तैयार हो जाए और ठंडा होने लगे, उसके बाद इसे मिक्सर में पीस कर सॉफ्ट प्यूरी बना लीजिए। इस तैयार फ्यूरी को एक पैन में फिर से निकालकर इसमें काली मिर्च डालिए और अच्छे से हिला कर 4 से 5 मिनट तक पकने दीजिये। स्वादिष्ट और हेल्दी लेट्यूस एंड कॉलीफ्लावर सूप तैयार है। 

12. लेमोनी क्विनोआ व बेबी पालक सूप रेसिपी:

वजन घटाने के लिए लेमोनी क्विनोआ व बेबी पालक सूप रेसिपी बेस्ट है। इस सूप को तैयार करने के लिए आपको वेजिटेबल स्टॉक, क्विनोआ, नींबू के छिलकों, पालक, लहसुन काटी हुई सुआ भाजी, नमक, पीसी हुई काली मिर्च और नींबू के रस की आवश्यकता होती है। इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म कीजिए और उसमें क्विनोआ, वेजिटेबल स्टॉक, नींबू के छिलकों और लहसुन को अच्छी तरह से लगभग 10 से 15 मिनट तक पका लीजिए।

अब इस पैन में  पालक, सुआ भाजी, पिसी हुई काली मिर्च और नमक भी डाल दीजिए और अच्छे से मिश्रण को हिलाकर 1 मिनट तक पकने दीजिये। पकने और खुशबू आने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और इसमें में नींबू का रस डालकर  तैयार सूप को तुरंत परोसिए।

 

ट्राई कीजिए BetterButter स्पेशल अन्य टेस्टी सूप रेसिपीज़!

वजन घटाने के लिए बहुत से तरीक़ों में से एक सूप का सेवन है। गाजर सूप, दाल सूप, वेज़िटेबल सूप, व क्नोर सूप (Knorr Soup for Weight Loss) इत्यादि ऐसे सूप के प्रकार हैं जो वज़न कम करने में सहायक हो सकते हैं। इस आर्टिकल Soup Recipes for Weight Loss in Hindi में हमने आपसे वज़न कम करने वाले सूप की जानकारी और इन्हें तैयार करने की विधियाँ साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Do Detox Diets Really Help With Weight Loss- क्या डिटॉक्स डाइट से वास्तव में वजन घटता है?

Weight Gain Tips: इन फूड्स को खाकर 7 से 10 दिनों में तेजी से बढ़ाएं अपना वजन, जानें कैसे?

चर्बी घटाने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करेगा ये 5 फूड आइटम्स!

सेहत के साथ- साथ वज़न कैसे कम करें?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *