Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

अदरकी कैरेट सूप रेसिपी

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

Himanshu Pareek | मई 16, 2023

घर का बना स्वच्छ और पौष्टिक खाना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हाल ही में मशहूर शेफ अमृता रायचंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाइव सेशन किया जिसमें वे घर के खाने को प्रमोट करती नजर आयी। इस लाइव सेशन में अमृता ने भारतीय व्यंजन जैसे अदरकी कैरेट सूप और ग्रिल्ड कॉलीफ्लॉवर स्टीक्स इन मिंटी स्पिनच सॉस बनाकर दिखाए।

इस वीडियो के कैप्शन में अमृता ने लिखा कि दोनों ही व्यंजन डिनर के लिए परफेक्ट कॉन्बिनेशन है और साथ ही उन्होंने इस कैप्शन में इन दोनों व्यंजनों को बनाने की रेसिपीज भी शेयर की। आइए विस्तार से जानते हैं अमृता रायचंद की अदरकी कैरेट सूप और ग्रिल्ड कॉलीफ्लॉवर स्टीक्स इन मिंटी स्पिनच सॉस रेसिपीज़ को। 

अमृता रायचंद की अदरकी कैरेट सूप रेसिपी:

अमृता रायचंद की अदरकी कैरेट सूप रेसिपी स्वाद और पोषण का खजाना है। आइए जानते हैं अदरकी कैरेट सूप तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है और इसे कैसे बनाया जाता है। 

अदरकी कैरेट सूप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

अदरकी कैरेट सूप बनाने के लिए आपको चाहिए:-

  • एक बड़ा चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच अच्छे से लंबी कटी अदरक
  • 2 चॉप किये हुए टमाटर
  • 2 कटी हुई गाजर
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • स्वादानुसार नमक व काली मिर्च

अदरकी कैरेट सूप बनाने की विधि:

उपरोक्त सामग्री के साथ निम्न विधि से अदरकी कैरेट सूप तैयार करें:- 

  • सबसे पहले एक पैन में घी गरम कीजिये और अदरक के टुकड़ों को धीमी आंच भून लीजिये। इन टुकड़ों में से कुछ अलग निकालकर रख लीजिए जो कि बाद में गार्निशिंग के काम आएंगे। 
  • अब इस पैन में चॉप किये हुए टमाटर डालकर कुछ मिनट तक पकाइए। इसके बाद इसमें गाजर के टुकड़े डालकर आंच तेज कर दें जिससे गाजर अच्छे से पक जाए। 
  • इसके बाद पैन में पानी डालें और ऊपर से नमक व काली मिर्च डाल दें। 
  • इसके बाद मिश्रण को गाजर के मुलायम होने तक पकाएं। 
  • इस मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद मिक्सर में पतला होने तक चलाइये। 
  • अब पिसे हुए मिश्रण को पुनः कढ़ाही में निकालकर गर्म कीजिये और आवश्यकतानुसार पानी मिला दजिये। 
  • अच्छे से गर्म होने के बाद अदरक के टुकड़ो से सजाकर सर्व कीजिये। 

ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स:

अमृता रायचंद ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स अदरकी कैरेट सूप के साथ डिनर के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन है। आइये जानते हैं ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है और इसे कैसे तैयार किया जाता है। 

ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स के लिए आवश्यक सामग्री:

ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स तैयार करने के लिए आपको चाहिए:-

  • 2 से 3 बारीक कटी लहसुन की कलियाँ
  • 1 अच्छे से कटा हुआ प्याज
  • फूलगोभी
  • पिसा हुआ पालक
  • पुदीने की पत्तियां
  • ऑलिव ऑइल
  • चुटकीभर हींग
  • नमक व मिर्च स्वादानुसार
  • चाट मसाला स्वादानुसार

ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स बनाने की विधि:

उपरोक्त सामग्री से निम्न विधि से ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स तैयार करें:- 

  • सबसे पहले फूलगोभी को बीच में से स्टीक के आकार में काट लीजिये। 
  • इन टुकड़ो के ऊपर नमक व मिर्च छिड़ककर इसे ग्रिल पैन में कुछ देर तक पकाइए। 
  • अब एक अन्य कढ़ाही में ऑलिव ऑइल डालकर उसमें हींग, लहसुन व प्याज डालकर कुछ देर तक पकाइए और इसके बाद इसमें पिसे हुए पुदीने की पत्तियों और पालक को डालकर स्पिनेच सॉस तैयार कीजिये। 
  • इसके बाद इस सॉस को एक प्लेटर में निकालकर उसपर ग्रिल किये हुए कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स रखिये और गर्मा-गर्म सर्व कीजिये। 

 

 

अमृता रायचंद की सुझाई ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़ डिनर के लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। कैसी लगी आपको ये रेसिपीज़ हमें बताइये साथ ही इन्हें शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसे ही बेहतरीन रेसिपीज और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

Soup Recipes for Weight Loss: जानिए 12 सूप के प्रकार जो घटाएँगे वजन व पढ़िए वेटलॉस सूप की रेसिपीज

Lauki Soup Recipe: कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है लौकी का सूप, जानें बनाने का तरीका

Potato Soup: आलू का टेस्‍टी सूप बनाने के लिए शेफ कुणाल कपूर के इन स्टेप्स को करें फॉलो

Vitamin A Rich Foods: बॉडी को क्यों है जरूरी “Vitamin A” और क्या हैं इसके सोर्स, जानें यहां

Broccoli Benefits: स्वास्थ्य और सुंदरता पाने के लिए क्यों ज़रूरी है ब्रोकली? जानिए ब्रोकली के फायदे!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *