Search

Home / food / Broccoli Benefits: स्वास्थ्य और सुंदरता पाने के लिए क्यों ज़रूरी है ब्रोकली? जानिए ब्रोकली के फायदे!

ब्रॉकली के फायदे

Broccoli Benefits: स्वास्थ्य और सुंदरता पाने के लिए क्यों ज़रूरी है ब्रोकली? जानिए ब्रोकली के फायदे!

Himanshu Pareek | अप्रैल 27, 2023

खाने में स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह के विकल्प तलाशते रहते हैं। स्वाद और पोषण की इसी तलाश में कई बार महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ नज़र अंदाज भी कर दिए जाते हैं और शायद इन्ही खाद्य पदार्थों में से एक है ब्रोकली। ब्रोकली के बारे में अधिक जानकारी न होने और ब्रोकली के फायदे पता न होने की वजह से इसका इस्तेमाल भारतीय घरों में कम ही किया जाता है।

 

ब्रोकली

ब्रोकली की अगर बात की जाए तो इसे हिंदी में ब्रोकली (broccoli in hindi) ही कहा जाता है। ब्रोकली का रंग हरा होता है और दिखने में यह फूलगोभी जैसी होती है, जैसा कि आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर में भी देख सकते हैं। ब्रोकली भी पत्तागोभी और फूलगोभी की तरह ब्रेसिक्का परिवार से है। हालांकि स्वाद में ब्रोकोली फूलगोभी से अलग होती है और और इसके इस्तेमाल से ब्रोकोली की सब्जी व ब्रोकोली का सूप समेत अनेकों स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं ब्रोकली की विभिन्न रेसिपीज़ (broccoli recipe in hindi) और ब्रोकली खाने के फ़ायदे, तो बने रहिए हमारे साथ!

इस आर्टिकल में हम आपसे साझा करेंगे ब्रोकली के फ़ायदे (broccoli benefits in hindi), साथ ही बताएंगे आपको ब्रोकली सूप बनाने की विधि। आइए जानते हैं विस्तार से।

ब्रोकली के फायदे- Broccoli Benefits in hindi

भले ही ब्रोकली अधिक लोकप्रिय सब्ज़ी नहीं है पर इसके फ़ायदों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विभिन्न पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी व आयरन पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले फ़ाइटोकेमिकल्स और एंटी-ओक्सिडेंट्स इसे औषधीय गुणों से भी भरपूर बनाते हैं। आइए जानते हैं ब्रोकली खाने के कुछ महत्वपूर्ण लाभ (broccoli benefits in hindi):-

1. कैंसर की रोकथाम में लाभकारी है ब्रोकली:

ब्रोकली एक बेहद ही फ़ायदेमंद सब्ज़ी है और इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है इसका सेवन कैंसर रोगियों के लिए भी लाभदायक होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार ब्रोकली में पाया जाने वाला सल्फोराफेन नामक यौगिक शरीर में कैंसर के प्रसार को रोकने का काम करता है। प्रतिदिन लगभग आधा कप ब्रोकली का सेवन विभिन्न तरह के कैंसर जैसे स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर व ग्रीवा कैंसर से बचाव में लाभदायक सिद्ध होता है।

2. रक्तचाप नियंत्रण में सहायक:

ब्रोकली में पोटैशियम, मैग्नेशियम व कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ हमारे रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। ब्रोकली में पाया जाने वाला सल्फोराफेन हमारी कोशिकाओं को सुचारू रूप से चलाए रखता है। रक्तचाप संबंधी समस्याओं के लिए ब्रोकली स्प्राउट्स को आहार में नियमित रूप से शामिल करना लाभकारी होता है।

3. शरीर से विषाक्त पदार्थों के निष्कासन में सहायक:

हमारे शरीर को जितनी आवश्यकता पोषण की होती है, उतनी ही आवश्यकता हमारे शरीर में से विषाक्त पदार्थों के बाहर निकलने अर्थात बॉडी डीटॉक्सिफ़िकेशन की होती है। ब्रोकली में पाए जाने वाले ग्लुकोनासटुरटिन, ग्लूकोरोफेनिन व ग्लूकोब्रासिसिन जैसे तत्व हमारे शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं। शरीर में से दूषित तत्वों के निकलने पर ऊर्जा स्तर बढ़ जाता है, रोग प्रतिरोधक बेहतर होती है तथा पाचन क्रिया भी सुधर जाती है।

4. दिल संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक है ब्रोकली:

एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ हृदय का होना अनिवार्य है और ब्रोकली का नियमित सेवन आपके दिल को लंबे समय तक तंदरुस्त बनाए रखने में मददगार हो सकता है। दरअसल ब्रोकली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन मौजूद होता है जो कि रक्त को पतला बनाए रखने में मददगार होता है। शरीर में इस तत्व की आपूर्ति से धमनियां भी स्वस्थ होती है और हृदय संबंधी विकार समाप्त हो जाते हैं। ब्रोकली में मौजूद पोटैशियम शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है जिससे दिल बेहतर तरीके से काम कर पाता है।

5. मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा ब्रोकली:

आजकल की थकान भरी दिनचर्या में मानसिक स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। रोज़मर्रा के काम और विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मानसिक रूप से मज़बूत होना बहुत ज़रूरी है पर लगातार होने वाले स्ट्रेस और तनाव से बहुत से लोग परेशान हैं। आहार में फोलेट की मात्रा का कम होना भी तनाव और अवसाद का कारण हो सकता है।

ऐसे में ब्रोकली का सेवन हमारे लिए लाभदायक होता है। ब्रोकली में फोलेट भरपूर मात्रा में मौजूद पाया जाता है और इसका नियमित सेवन हमें ख़ुशमिज़ाज रखने और तनाव मुक्त रखने में सहायक होता है। ब्रोकली में विटामिन-बी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है एवं मानसिक सहन शक्ति में सुधार होता है।

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार:

अक्सर ऐसा होता है कि मौसम के बदलने या किसी नए स्थान पर जाने पर मौसमी बीमारियां या सामान्य फ़्लू हमें घेर लेते हैं। इसका एक प्रमुख कारण हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता का कमज़ोर होना हो सकता है। कई अन्य फल व सब्ज़ियों की तरह ब्रोकली में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इस विटामिन की शरीर में आपूर्ति होने से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है व संक्रमण का ख़तरा कम हो जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए ब्रोकली का सेवन विशेष रूप से लाभदायक होता है क्योंकि पोषण की आपूर्ति होने के साथ-साथ मां व शिशु संक्रमण से भी बचे रहते हैं।

7. त्वचा को चमकदार बनाए रखती है ब्रोकली:

ब्रोकली में विभिन्न पोषक तत्वों, विटामिन व रसायनों के साथ-साथ एंटी-ओक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो कि रक्त को स्वच्छ रखते हैं तथा त्वचा को चमकदार बनाते हैं। ब्रोकली में विटामिन ई, बी व बीटा-कैरोटीन मौजूद होता है जो कि हमारी त्वचा को पूर्ण पोषण प्रदान करते हैं और सूरज की हानिकारक किरणों के साथ-साथ इसे प्रदूषण से भी बचाते हैं। इस तरह हमारी त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहती है।

 

उपरोक्त लाभों के अतिरिक्त ब्रोकली का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने, हड्डियों को मज़बूत करने व बालों को चमकदार बनाने में भी लाभदायक होता है। ब्रोकली का सेवन सब्ज़ी के रूप में, सलाद के रूप में व अन्य सब्ज़ियों के साथ मिलाकर तरह-तरह के व्यंजन बनाने में किया जा सकता है। हालांकि पोषण की दृष्टि से ब्रोकली के सेवन सूप के रूप में करना सर्वश्रेष्ठ रहता है। तो आइए जानते है ब्रोकली सूप बनाने की विधि।

ब्रोकली सूप बनाने की विधि:

ब्रोकली का सूप स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ पोषण की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं ब्रोकली का सूप बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की आवश्यकता होती है।

ब्रोकली सूप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

  • 300- ग्राम ब्रोकली
  • 3- ताज़े टमाटर
  • 2- बड़े आलू
  • काली मिर्च
  • लौंग
  • अदरक के टुकड़े
  • दालचीनी
  • डेढ़ बड़े चम्मच मक्खन
  • एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से ब्रोकली का सूप तैयार करें।

ब्रोकली का सूप बनाने की विधि:-

  • एक ब्रोकली के टुकड़े काट कर हल्का उबाल लें।
  • अब आलू, टमाटर व अदरक के टुकड़े काटे।
  • एक पैन में मक्खन गरम करें।
  • गरम मक्खन में काली मिर्च, लौंग व दालचीनी डालकर भून लें।
  • अब पैन में आलू, टमाटर व अदरक डाल दें और आलू नरम होने तक पकने दें।
  • आलू के नरम होने के बाद तैयार मिश्रण को मिक्सर में बारीक पीस लें।
  • पिसे हुए मिश्रण को उबली हुई ब्रोकली के साथ पैन में डालें।
  • मिश्रण में नमक और चार कप पानी डालकर कुछ देर तक उबालें।
  • अब सूप तैयार है। सूप को पैन में से निकालकर हरे धनिए व मक्खन के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

 

 

 

 

हरी गोभी (broccoli in hindi) का उपयोग भारतीय रसोईयों में अधिक नहीं किया जाता। ब्रोकली की सब्ज़ी के अलावा ब्रोकली के सेवन की कई रेसिपीज़ (broccoli recipe in hindi) जैसे चिकन ब्रोकली फ़्राईब्रोकली स्टिर फ़्राई हैं। ब्रोकली के फायदे व स्वाद देखते हुए इसे नियमित रूप से हमारे आहार में शामिल किया जाना चाहिए। इस लेख में हमने आपसे ब्रोकली खाने के फ़ायदे (broccoli benefits in hindi) साझा किए और स्वादिष्ट व पौष्टिक ब्रोकली सूप बनाने की विधि साझा की।

कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इस महत्वपूर्ण जानकारी को शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही और भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

12 Foods That Cleanse the Liver: लीवर को साफ़ करने में माहिर है ये फूड्स, देखें लिस्ट

Cabbage Benefits: पत्ता गोभी के ये 8 फायदे आपको हैरत में डाल देंगे, जानें क्यों?

जानिए फूल गोभी के 7 फायदे और उपयोग- Cauliflower Benefits (Phool Gobhi) in Hindi

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Soup Recipes for Weight Loss: जानिए 12 सूप के प्रकार जो घटाएँगे वजन व पढ़िए वेटलॉस सूप की रेसिपीज

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण  प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *