Search

Home / health / जानिए फूल गोभी के 7 फायदे और उपयोग- Cauliflower Benefits (Phool Gobhi) in Hindi

जानिए फूलगोभी के फायदे और उपयोग

जानिए फूल गोभी के 7 फायदे और उपयोग- Cauliflower Benefits (Phool Gobhi) in Hindi

Marketing Team | नवम्बर 18, 2022

उत्तर-पूर्वी भारत में सर्दियों शुरू होते ही स्वाद के लिए मशहूर फूल गोभी का उपयोग सब्जी बनाने से लेकर, परांठे और पकौड़े बनाने तक में होता है। इसके अलावा भी कई ऐसे व्यंजन हैं, जिनमें फूल गोभी का स्थान खास होता है। क्या आप जानते हैं कि स्वादिष्ट फूल गोभी खास गुणों से भरपूर है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में फूल गोभी के फायदे बेहद खास है।

 

cauliflower benefits

 

इसी वजह से आज हम बेटर बटर के इस लेख में फूलगोभी के फायदे के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि गोभी में कौन कौन से विटामिन होते है? गोभी खाने से क्या होता है? क्या फूल गोभी कब्ज के लिए अच्छी है? गोभी कब नहीं खानी चाहिए? गोभी में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जैसे कई सवालों का जबाव देने इस ब्लॉग में आये है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते है फूल गोभी के फायदे के बारे में।

 

फूल गोभी के फायदे (Cauliflower Benefits in Hindi)

फूलगोभी खाने के फायदे के बारे में जानने से पहले हम अपने पाठकों को बताना चाहते हैं कि गोभी का फूल किसी रोग का इलाज नहीं है। जो लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए हैं, उन्हें डॉक्टरी इलाज को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही फूलगोभी मुख्य रूप से सेहतमंद बनाए रखने में मदद करती है।

1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद:

100 ग्राम फूलगोभी में 92 ग्राम पानी होता है। इसका मतलब है कि यह वेजी आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकती है। साथ ही यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है, जो कि कब्ज से बचाव और पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए जरूरी है। साथ ही गोभी में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक पदार्थों का एक समूह भी पाया जाता है, जो कि आपके पाचन प्रणाली को सही रखता है।

2. इम्यूनिटी बूस्टर है फूल गोभी:

फूलगोभी में विटामिन सी की एक उच्च मात्रा होती है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह अपने एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव के कारण आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचाता है।

3. मौसमी फ्लू से बचाव:

फूल गोभी का विटामिन-सी आपको सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी फ्लू से बचा सकता है। जहां इसका ये विटामिन सी आपके स्किन के लिए भी फायदेमंद है, वहीं इसके हाई कार्ब्स इसे नाश्ते में खाने के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। इस तरह नाश्ते में फूल गोभी खाना दिन भर के लिए आपको पर्याप्त एनर्जी दे सकता है।

4. त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद:

फूल गोभी में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के उत्पादन में सुधार कर सकता है। कोलेजन को एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है, जो कि त्वचा को मॉइस्चराइजिंग गुण प्रदान करता है। सर्दियों में इसे खाना, आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं यह बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर नजर आने वाली समस्याओं जैसे कि ड्राईनेस और झुर्रियों के प्रभाव को भी कम कर सकता है।

5. एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत:

फूलगोभी एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत है, जो आपकी कोशिकाओं को हानिकारक फाइन रेडिक्लस और सूजन से बचाता है। फूलगोभी में विशेष रूप से एंटीऑक्सिडेंट के दो समूह ग्लूकोसाइनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स होते हैं, जो कि फेफड़े, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाए रखने में भी मददगार हैं।

6. हड्डियों को करे मजबूत:

फूल गोभी में विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती दे सकता है। साथ ही इसमें ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं, जो हड्डियों के घनत्व , बोन डेंसिटी में सुधार करके फ्रैक्चर के जोखिम को कम कर सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च कहती हैं कि विटामिन के का प्रतिदिन सेवन फ्रैक्चर के जोखिम को कम रख सकता है। इसलिए, फूलगोभी के फायदे में हड्डियों को मजबूती देना भी शामिल है।

7. हार्मोन का स्तर रहता है ठीक:

फूल गोभी का सेवन करने से पीरियड के बाद महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर संतुलित रह सकता है। हार्मोन को संतुलित रखने के लिए फूल गोभी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

फूल गोभी के पौष्टिक तत्व (Phool Gobhi Nutritional Value in Hindi)

फूलगोभी के फायदे जानने के बाद अब जानिए फूलगोभी में कौन-कौने से पोषक तत्व पाए जाते हैं और उनकी मात्रा कितनी होती है।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

  • ऊर्जा 25- कैलोरी
  • कार्बोहाइड्रेट- 4.97 ग्राम
  • वसा- 0.28 ग्राम
  • प्रोटीन- 1.92 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल- 0 मिलीग्राम
  • फाइबर- 2.0 ग्राम
  • फोलेट- 57µg
  • नियासिन- 0.507 मिलीग्राम
  • पैंटोथेनिक एसिड- 0.667 मिलीग्राम
  • पाइरिडोक्सिन- 0.184 मिलीग्राम
  • राइबोफ्लेविन- 0.060 मिलीग्राम
  • थियामिन- 0.050 मिलीग्राम
  • विटामिन-सी- 48.2 मिलीग्राम
  • विटामिन-ई- 0.08 मिलीग्राम
  • विटामिन-के- 15.5 माइक्रोग्राम
  • सोडियम- 30 मिलीग्राम
  • पोटैशियम- 299 मिलीग्राम
  • कैल्शियम- 22 मिलीग्राम
  • कॉपर- 0.039 मिलीग्राम
  • आयरन- 0.42 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम- 15 मिलीग्राम
  • मैंगनीज- 0.155 मिलीग्राम
  • जिंक- 0.27 मिलीग्राम
  • ल्यूटिन-जेक्सैंथिन- 1 माइक्रोग्राम

 

फूल गोभी का उपयोग (Cauliflower Uses)

 

  • फूल गोभी का उपयोग मुख्य रूप से सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन आप निम्न तरीकों से भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • आप इसे शिमला मिर्च, किशमिश व सफेद सिरका आदि के साथ मिक्स करके सलाद बना सकते हैं।
  • आप फूल गोभी को मैरीनेट करने के बाद ग्रिल करके भी सेवन कर सकते हैं।
  • फूल गोभी में क्रीम और चीज़ को मिक्स करने से एक नई डिश बन सकती है। जो न सिर्फ स्वादिष्ट होगीए बल्कि पौष्टिक भी होगी।
  • आप गोभी के परांठे भी बना सकते है, जो खासकर सर्दियों में ही हर किसी को पसंद होते हैं।
  • शलजम व गाजर के साथ मिलाकर फूल गोभी का आचार भी डाला जा सकता है। इसे भोजन के साथ लेने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
  • फूल गोभी से बना सूप भी स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है।

 

फूलगोभी की सब्जी कैसे बनाएं (How to Make Phool Gobi Sabzi Recipe In Hindi)

 

सामग्री:

 

  • गोभी- 1, कटा हुआ
  • टमाटर- 2, प्यूरी बना ले
  • अदरक- 1 इंच, कस ले
  • जीरा- 1/2 छोटा चमच्च
  • हल्दी पाउडर-1 छोटा चमच्च
  • गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चमच्च
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 4 टहनी, कटा हुआ
  • तेल- प्रयोग अनुसार

 

फूल गोभी की सब्ज़ी बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले फूल गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले।
  • इसमें अदरक, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे।
  • अब 15 सेकण्ड्स बाद इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डाले, मिलाए और 1 मिनट तक पकने दे।
  • अब इसमें गोभी, 2 बड़े चमच्च पानी डाले, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले।
  • आंच धीमी कर ले और 10 से 15 मिनट तक पकने दे।
  • गोभी के पक जाने के बाद, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।
  • फूल गोभी की सब्ज़ी को पुदीना मूंग दाल, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों हमने इस लेख के माध्यम से आपको कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने का प्रयास किया है। साथ ही आप तो समझ ही गए होंगे स्वास्थ्य के लिए फूल गोभी कितना फायदेमंद है। साथ ही यह फूलगोभी की सब्जी खाने में भी स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके अलावा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इन सर्दियों में फूलगोभी खाने के फायदे के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Spine Gourd Benefits: यहां जानिए कंटोला के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Chicken Bhindi Recipe: भिंडी खाके हो गए हैं बोर तो आज अपने किचन में ऐसे बनाएं चिकन भिंडी

Lauki Soup Recipe: कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है लौकी का सूप, जानें बनाने का तरीका

Mushroom Benefits And Uses: जानिए मशरूम खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *