Search

Home / hindi recipe / Nachni Roti Recipe: सर्दियों में खाना है पौष्टिक तो ऐसे बनाएं नाचनी की रोटी, मिलेगी भरपूर एनर्जी

सर्दियों में कैसे बनाएं नाचनी की रोटी

Nachni Roti Recipe: सर्दियों में खाना है पौष्टिक तो ऐसे बनाएं नाचनी की रोटी, मिलेगी भरपूर एनर्जी

Marketing Team | नवम्बर 18, 2022

पौष्टिकता से भरपूर नाचनी की रोटी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। ज्यादातर घरों में गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती है, लेकिन नाचनी रोटी में गेहूं की रोटी के मुकाबले कहीं ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते है। साथ ही नाचनी की रोटी बनाने के लिए रागी के आटे के अलावा गेहूं और चावल के आटे का भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहते है और सर्दियों में हेल्दी रोटी खाना चाहते है तो नाचनी की रोटी एक बढ़िया विकल्प है। तो आइए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है नाचनी की रोटी

 

Nachni Roti Recipe

 

कैसे बनाएं नाचनी की रोटी( How to Make Nachni Roti Recipe)

 

सामग्री:

 

  • रागी का आटा- 1/2 कप
  • गेहूं का आटा- 2 टेबल स्पून
  • चावल का आटा- 1/2 कप
  • गाजर कद्दूकस- 2 टेबल स्पून
  • प्याज- 2, बारीक कटी हुई
  • अदरक कद्दूकस- 1/4 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • कढ़ी पत्ते- 7 से 8
  • तेल – जरूरत के मुताबिक
  • नमक – स्वादानुसार

नाचनी की रोटी बनाने की आसान विधि:

 

  • नाचनी रोटी बनाने के लिए एक गहरे तले वाले बर्तन में सबसे पहले रागी का आटा, गेहूं आटा और चावल का आटा डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें और इन्हें भी आटे में डालकर मिला दें।
  • अब कद्दूकस गाजर और अदरक को डालें और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब आटे में कढ़ी पत्ते डालें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को गूंथ लें।
  • ध्यान रखें कि आटा नरम गूंथना है।
  • इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां बनाकर रख लें।
  • अब एक नॉनस्टिक पैन/तवे को लेकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • इस दौरान एक लोई को लेकर उसे बेल लें।
  • जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
  • अब तवे पर बेली हुई नाचनी रोटी डालकर सेकें।
  • कुछ देर सेकनें के बाद रोटी को पलटें और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं।
  • रोटी को तब तक पलट पलटकर सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरी होकर क्रिस्पी न हो जाए।
  • इसके बाद रोटी को एक प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह सारी लोइयों को बेलकर नाचनी रोटी तैयार कर लें।
  • स्वाद से भरपूर नाचनी रोटी को सब्जी या रायते के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इन सर्दियों में कुछ पौष्टिक और स्पेशल खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में नाचनी की रोटी जरूर बनाएं। क्योंकि यह रोटी खाने में सबसे अलग है और इसे बनाने में कोई समय भी नहीं लगता है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी नाचनी की रोटी बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

Masala Missi Roti: लच्छा परांठा और रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो बनाएं मसाला मिस्सी की रोटी

Jowar Roti Recipe: ज्वार की रोटी बनाने का सरल व सीक्रेट तरीका, जानें यहां

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *