Search

Home / health / Vitamin A Rich Foods: बॉडी को क्यों है जरूरी “Vitamin A” और क्या हैं इसके सोर्स, जानें यहां

vitamin a ke fayde

Vitamin A Rich Foods: बॉडी को क्यों है जरूरी “Vitamin A” और क्या हैं इसके सोर्स, जानें यहां

Marketing Team | मई 11, 2023

स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए हेल्दी बॉडी, सोल और माइंड तीनों ही चीजों को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। बॉडी को स्वस्थ और सेहतमंद रखने में हमारी डाइट एक अहम भूमिका निभाती है। पोषण से भरपूर भोजन ना केवल स्वस्थ बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।

 

vitamin a rich foods

 

विटामिन-ए की कमी से आंख, दांत और स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। विटामिन-ए (Vitamin A) हमारी बॉडी के लिए जरूरी तत्वों में से एक है। विटामिन-ए की कमी दूर करने के लिए अपने खान-पान में रोजाना ऐसे फूड्स को शामिल करें, जो ना केवल विटामिन-ए बल्कि, अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर हों। तो आइये आज हम आपको बताते है विटामिन-ए से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin A Rich Foods) के बारे में।

विटामिन ए की कमी को दूर करने में मददगार हैं ये 4 फूड्स:

1. पालक:

विटामिन-ए की कमी को दूर करने के लिए आप रोजाना पालक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। 200 ग्राम पालक में 49 प्रतिशत तक विटामिन-ए पाया जाता है। इसे आप चाहें तो कच्चा या जूस के रूप में भी पी सकते है।

ये भी पढ़ें: Vitamin C: जानिए विटामिन सी के फायदे व नुकसान और इसके स्रोत!

2. केल:

केल एक हरी सब्जी है। जिसे कई पकवानों और सलाद के रूप में यूज किया जाता है। 200 ग्राम केल में लगभग 20 प्रतिशत तक विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए की कमी को दूर करने के लिए आप केल को खा सकते है।

3. टमाटर:

टमाटर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक सामान्य आकार के टमाटर में लगभग 20 प्रतिशत तक विटामिन-ए पाया जाता है। इसे आप सलाद और सब्जी के रूप में भी अपनी डाइट में रोजाना शामिल कर सकते है।

4. गाजर:

गाजर एक ऐसी सब्जी है, जो हर मौसम में मिल जाती है। गाजर को सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी माना जाता है। एक छोटे साइज के गाजर में 20 प्रतिशत तक विटामिन-ए पाया जाता है। गाजर को आप हलवा, सूप सब्जी और सलाद के रूप में भी खा सकते है।

 

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 Foods: विटामिन बी12 फ़ूड लिस्ट जो आपको बचाए कई खतरनाक रोगों से

 

 

 

 

प्रिय पाठकों विटामिन-ए की कमी से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम इस लेख में विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin A Rich Foods) के बारे में जानकारियां दी है। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको कई लाभ मिल सकते है। इसलिए इस लेख को अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ साझा जरूर करें। साथ ही हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर दें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

ये भी पढ़ें:

विटामिन डी के स्रोत, प्रकार, फायदे और नुकसान – Vitamin D

विटामिन ई की कमी होने के कारण, लक्षण और रोकथाम

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *