ये बिल्कुल सही कहा गया है कि “प्रेग्नन्सी एक औरत की ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत समय होता है लेकिन ये एक ऐसी अवस्था है जिसमे औरत के शरीर में कई उतार-चढ़ाव होते हैं | जी मचलाना, थकान, कभी-कभी चीज़ो की प्रबल इच्छा और शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं | पहले के जमाने में लोग ऐसी स्तिथि में घर में ही रहना पसंद करते थे, कम से कम काम करते थे और पार्टी,शादी में जाने से बचते थे | पर आज के जमाने में चीज़े बिल्कुल बदल चुकी हैं | औरतें बाहर जाती हैं, घर और बाहर का सारा काम करती हैं और अपने बेबी बम्प (बढ़े हुए पेट) को गर्व से दिखाती हैं | और अपने इन खूबसूरत लम्हों को ज़िन्दगी भर के लिए कैद करने का एक मैटरनिटी शूट से अच्छा तरीका क्या हो सकता है |
तो डालिये एक नज़र प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के मैटरनिटी फोटोशूट पर जिन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को इन लम्हों पर अभिमान करने की प्रेरणा दी –
करीना कपूर खान
सभी परम्परावादी धारणाओं को तोड़ते हुए, करीना कपूर ने पहल की और मैटरनिटी को एक नया रूप दिया| ब्लैक एंड वाइट थीम पर आधारित उनके मैटरनिटी फोटोशूट में वे किसी सुंदरता की देवी से कम नहीं लग रही थी | उनके चेहरे पर वो चमक कई हज़ारो सितारों की चमक से ज्यादा थी | अपनी प्रेगनन्सी के दौरान भी करीना ने काम करना नहीं छोड़ा बल्कि कितने ही स्टेज शो, रैंप वॉक और फंक्शनों में वे अपने बेबी बम्प के साथ नज़र आयी हैं | और दिसंबर 2016 में उन्होंने “छोटे नवाब” तैमूर अली खान पटौदी को जन्म दिया जो पैदा होने से लेकर आज तक मीडिया की स्पॉटलाइट में है |
सेलिना जेठली
सेलिना जेठली को माँ बनने का स्वभाग्य पहले भी मिल चुका है| उनका और उनके पति पीटर हाग के पहले ही बेहद प्यारे जुड़वाँ बच्चे हैं | 3 बेटों की माँ होने के बावजूद, सेलिना हमेशा फिट रहती हैं | सितम्बर 2017 में उनका तीसरा बच्चा होने से पहले सेलिना ने बिकनी में अपने बेबी बम्प के साथ सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटो पोस्ट की |
सोहा अली खान
शाही वंश का हिस्सा होने और अपनी खूबसूरती की वजह से, सोहा अली खान हमेशा से ही एक फैशन आइकॉन मानी जाती हैं | फिल्म फेयर के लिए किये गए मैटरनिटी फोटोशूट में सोहा बिल्कुल एक डॉल की तरह लग रही थी | फ्लोरल स्कर्ट और उस पर मोतियों से हुई कड़ाई के साथ पहना बैल-स्लीव टॉप, सोहा के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी | उन्होंने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और नीचे लिखा – “कीपिंग काम एंड कैरिंग ऑन ” | पिछले साल सितम्बर में सोहा ने एक परी जैसी बेटी को जन्म दिया और उसे इनाया नौमी खेमू नाम दिया |
ईशा देओल
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने 2012 में मशहूर व्यापारी भारत तख्तानी से शादी की | ईशा और उनके पति अपना “बेबीमून ” मनाने के लिए ग्रीस तक जा पहुंचे | उनकी ये तस्वीरें ग्रीस की एक खूबसूरत झलक दिखाएंगी और ईशा के चेहरे का तेज तो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता | उन्होंने इंस्टग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कर लिखा ““मैटरनिटी शूट विद माय हब्बी @भारत्ताखतनी ३ एट सेंटोरिनी,ग्रीस, मेकिंग लवली मेमोरीज टुगेदर “
श्वेता साल्वे
श्वेता साल्वे डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा” में अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती है | उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए फ्लोरल थीम को चुना | ये फोटोशूट किया उनकी दोस्त मशहूर फोटोग्राफर मोनिशा अजगाओंकर ने | अपनी प्रेगनन्सी के बारे में बताते हुए श्वेता ने कहा ” ये एक बहुत ही सुन्दर और अनोखा अनुभव है और इस दुनिया में एक नयी ज़िन्दगी को लाने के लिए हर एक औरत को अपने ऊपर गर्व होना चाहिए |
लिसा हेडन
लिसा हेडन ने अक्टूबर 2016 में डिनो लालवानी से शादी की | उन्होंने अपने प्रेग्नन्सी की खबर दुनिया को एक अलग ही अंदाज़ में दी | उन्होंने अपने बेबी बम्प के साथ एक बहुत ही खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की | फोटो के नीचे लिखा था “हम्बल बिगनिंग्स “| मई 2017 में लिसा ने अपने बेटे जैक लालवानी को जन्म दिया |
चित्र स्त्रोत -Mumbai Mirror, Zenparents, Dna India, veri filmi, iwmbuzz, India Today, India.com.

