Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / 6 मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का मैटरनिटी फोटोशूट

6 मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का मैटरनिटी फोटोशूट

Parul Sachdeva | जुलाई 11, 2018

ये बिल्कुल सही कहा गया है कि “प्रेग्नन्सी एक औरत की ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत समय होता है लेकिन ये एक ऐसी अवस्था है जिसमे औरत के शरीर में कई उतार-चढ़ाव होते हैं | जी मचलाना, थकान, कभी-कभी चीज़ो की प्रबल इच्छा और शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं | पहले के जमाने में लोग ऐसी स्तिथि में घर में ही रहना पसंद करते थे, कम से कम काम करते थे और पार्टी,शादी में जाने से बचते थे | पर आज के जमाने में चीज़े बिल्कुल बदल चुकी हैं | औरतें बाहर जाती हैं, घर और बाहर का सारा काम करती हैं और अपने बेबी बम्प (बढ़े हुए पेट) को गर्व से  दिखाती हैं | और अपने इन खूबसूरत लम्हों को ज़िन्दगी भर के लिए कैद करने का एक मैटरनिटी शूट से अच्छा तरीका क्या हो सकता है |

तो डालिये एक नज़र प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के मैटरनिटी फोटोशूट पर जिन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को इन लम्हों पर अभिमान करने की प्रेरणा दी –

 

करीना कपूर खान

सभी परम्परावादी धारणाओं को तोड़ते हुए, करीना कपूर ने पहल की और मैटरनिटी को एक नया रूप दिया| ब्लैक एंड वाइट थीम पर आधारित उनके मैटरनिटी फोटोशूट में वे किसी सुंदरता की देवी से कम नहीं लग रही थी | उनके चेहरे पर वो चमक कई हज़ारो सितारों की चमक से ज्यादा थी | अपनी प्रेगनन्सी के दौरान भी करीना ने काम करना नहीं छोड़ा बल्कि कितने ही स्टेज शो, रैंप वॉक और फंक्शनों में वे अपने बेबी बम्प के साथ नज़र आयी हैं | और दिसंबर 2016 में उन्होंने “छोटे नवाब” तैमूर अली खान पटौदी को जन्म दिया जो पैदा होने से लेकर आज तक मीडिया की स्पॉटलाइट में है |

 

सेलिना जेठली

सेलिना जेठली को माँ बनने का स्वभाग्य पहले भी मिल चुका है| उनका और उनके पति पीटर हाग के पहले ही बेहद प्यारे जुड़वाँ बच्चे हैं | 3 बेटों की माँ होने के बावजूद, सेलिना हमेशा फिट रहती हैं | सितम्बर 2017 में उनका तीसरा बच्चा होने से पहले सेलिना ने बिकनी में अपने बेबी बम्प के साथ सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटो पोस्ट की |

 

सोहा अली खान

शाही वंश का हिस्सा होने और अपनी खूबसूरती की वजह से, सोहा अली खान हमेशा से ही एक फैशन आइकॉन मानी जाती हैं | फिल्म फेयर के लिए किये गए मैटरनिटी फोटोशूट में सोहा बिल्कुल एक डॉल की तरह लग रही थी | फ्लोरल स्कर्ट और उस पर मोतियों से हुई कड़ाई के साथ पहना बैल-स्लीव टॉप, सोहा के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी | उन्होंने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और नीचे लिखा – “कीपिंग काम एंड कैरिंग ऑन ” | पिछले साल सितम्बर में सोहा ने एक परी जैसी बेटी को जन्म दिया और उसे इनाया नौमी खेमू नाम दिया |

 

ईशा देओल

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने 2012 में मशहूर व्यापारी भारत तख्तानी से शादी की | ईशा और उनके पति अपना “बेबीमून ” मनाने के लिए ग्रीस तक जा पहुंचे | उनकी ये तस्वीरें ग्रीस की एक खूबसूरत झलक दिखाएंगी और ईशा के चेहरे का तेज तो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता | उन्होंने इंस्टग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कर लिखा ““मैटरनिटी शूट विद माय हब्बी @भारत्ताखतनी ३ एट सेंटोरिनी,ग्रीस, मेकिंग लवली मेमोरीज टुगेदर “

 

श्वेता साल्वे

श्वेता साल्वे डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा” में अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती है | उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए फ्लोरल थीम को चुना | ये फोटोशूट किया उनकी दोस्त मशहूर फोटोग्राफर मोनिशा अजगाओंकर ने | अपनी प्रेगनन्सी के बारे में बताते हुए श्वेता ने कहा ” ये एक बहुत ही सुन्दर और अनोखा अनुभव है और इस दुनिया में एक नयी ज़िन्दगी को लाने के लिए हर एक औरत को अपने ऊपर गर्व होना चाहिए |

 

लिसा हेडन

लिसा हेडन ने अक्टूबर 2016 में  डिनो लालवानी से शादी की | उन्होंने अपने प्रेग्नन्सी की खबर दुनिया को एक अलग ही अंदाज़ में दी | उन्होंने अपने बेबी बम्प के साथ एक बहुत ही खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की | फोटो के नीचे लिखा था “हम्बल बिगनिंग्स “| मई 2017 में लिसा ने अपने बेटे जैक लालवानी को जन्म दिया |

 

चित्र स्त्रोत -Mumbai Mirror, Zenparents, Dna India, veri filmi, iwmbuzz, India Today, India.com.  

 

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *