Home / Women Health Tips in Hindi / नाक छिदवाने (नोज़ पियर्सिंग) के समय क्या करें और क्या नहीं
बहुत से लोगो को नाक की पियर्सिंग बहुत पसंद होती है और आजकल तो ये एक लेटेस्ट ट्रेंड बन गया है | एक बार पियर्सिंग कराने के बाद आप किसी भी तरह की ज्वेलरी जैसे रिंग, बार या हॉर्स शू (घोड़े की नाल) पहन सकते हैं | जी हां, आप अपना नया स्टाइल शान से दिखा सकते हैं | लेकिन नोज़ पियर्सिंग कराने से पहले बहुत सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए| बहुत से लोग इन सब बातों से वाकिफ नहीं हैं | वे ये भी नहीं जानते कि नोज़ पियर्सिंग करने के दौरान क्या करें और क्या नहीं और इस वजह से कई परेशानियों और इन्फेक्शन के शिकार हो जाते हैं | ऐसा आपके साथ ना हो तो नोज की पियर्सिंग के समय नीचे लिखी बातों का ध्यान रखें |
Table of Contents
किसी जाने माने या प्रोफेशनल नोज़ पियर्सिंग वाले से ही नाक की पियर्सिंग करवाएं नाकि किसी नौसिखिये से | ऐसा करने से आप संतुष्ट हो सकते हैं नाक छेदने में एक साफ़, स्वच्छ और नयी सुई का प्रयोग किया गया है | गन (नोज पियर्सिंग बन्दूक) का प्रयोग ना होने दें क्योंकि इससे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता हैं | कोशिश करें कि मैन्युअल प्रक्रिया का यूज़ हो |
अपनी नाक को छूने से पहले हमेशा हाथ अच्छे से धोये | 2-3 महीने तक रोजाना अपनी पियर्सिंग को अच्छे से साफ़ करें ताकि किसी भी तरह का इन्फेक्शन ना हो | चाहे नमकीन घोल (सलाइन सलूशन) का प्रयोग करें या फिर जो भी पियर्सर (पियर्स करने वाला) बोले | और याद रहे हर बार साफ़ और नए कप में सोलुशन (घोल) बनाये |
पियर्सिंग होने के बाद आपको चुनना होगा एक सही साइज का नोज़ पिन | अगर आप किसी भारी छल्ले को पहनना चाहते हैं जैसे 20-25 गेज तो वो यक़ीनन भारी होगा और आपको असहजता होगी | हमारी सलाह है कि नाक की बाली का साइज हो 18-20 गेज ताकि वो लाइट हो और नाक को कोई हानि ना पहुँचाए |
3 महीने बाद जब दर्द और सूजन कम हो जाएगी और आप नाक की रिंग बदलना चाहते हो तो एक साफ़-सुधरी और सील्ड ज्वेलरी का इस्तेमाल करें | अगर वो खुली हुई है तो उसे सीधे ही यूज़ ना करें | स्टेरिलाइज़ करके ही इसे पहने ताकि इन्फेक्शन से बचा जा सकें |
अब जब आपने अपनी नाक की पियर्सिंग करा ली है तो चेहरे पर मेक-अप लगाते समय सावधान रहे | कॉस्मेटिक, पाउडर और केमिकल नाक के छेद में जा सकते हैं तो कोशिश करें की शुरवाती समय में मेक-अप ना करें |
ध्यान रहे कि आपके हाथ नाक को बार-बार ना छूए क्योंकि हमारे हाथ बैक्टीरिया से भरे होते हैं जो नाक को नुक्सान पंहुचा सकते हैं | थोड़ी सूजन और लालपन सामान्य है लेकिन अगर किसी भी तरह का मवाद या पीप आने लगता है तो खुद नोज पिन को ना निकाले बल्कि एक्सपर्ट का सहारा लें | और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें |
ऊपर लिखी सावधानियों के अलावा निम्न बातों का ध्यान रखें –
चित्र स्त्रोत –wikipedia commons, wikihow, body piercing, pixels, beauty sight
COMMENTS (0)