Home / हेयर केयर टिप्स / एयर होस्टेस के मेक-अप, स्किन केयर और खूबसूरती के राज
एक एयर होस्टेस को 24/7 टिप-टॉप दिखना पड़ता है | तो कैसे इतने लम्बे सफर को हर रोज तय कर हमेशा खूबसूरत दिखती हैं ये ? ना ही कभी उनका मेक-अप बिगाड़ा देखा, बाल हमेशा सिमटे हुए और ना ही कभी कोई स्किन प्रॉब्लम ? आपको जानकर हैरानी होगी कि एक एयर होस्टेस दिन में केवल 15 मिनट मेक-अप को देती हैं लेकिन एक सही स्किन केयर रूटीन का पालन करना उन्हें ट्रैनिंग के पहले दिन से ही बताया जाता है | तभी तो हर दम बतलते तापमान, दबाव और ऊंचाई का उनकी स्किन पर कोई फर्क नहीं पड़ता | और वो रहती हैं आकर्षक और बेदाग़ |
Table of Contents
नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल करना जैसे उसे जरूरी पोषण देना, आवश्यक नमी और उसकी सफाई-स्वछता का ध्यान रखना हर एयर होस्टेस की जॉब का एक एहम हिस्सा है| चाहे कितनी भी थकान हो, वे अपना मेक-अप उतरना नहीं भूलती वो भी अल्कोहल मुक्त क्लीन्ज़र से | समय-समय पर हाइड्रेशन मास्क का यूज़ करना ताकि स्किन लम्बे समय तक तरो-ताज़ा दिखे |
इस नियम की तो एयर होस्टेस कसम खाती हैं कि कुछ भी छोड़ देंगे लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना स्किन को सुन्दर और स्वस्थ बनाने का सबसे बड़ा नुस्खा है | एक एयर होस्टेस ने तो ये खुलासा किया कि किसी भी लम्बी यात्रा को तय करने से पहले उन्हें नारियल पानी, खीरे का रस, फ्रूट जूस और ताज़ी सब्जियों का रस पीने की सख्त हिदायत होती है ताकि किसी भी वजह से शरीर में पानी की कमी ना हो | यहाँ तक कि यात्रा के दौरान भी वें कैफीन और शराब से दूर रहते हैं क्योकि वायुयान के अंदर की हवा पहले से ही रीसाइकल्ड होती है जो त्वचा को और ड्राई करती है | बहुत सारा पानी पीना और एक अच्छा मॉइस्चराइजर डिहाइड्रेशन के खतरे से बचाता है |
एक एयर होस्टेस को कुछ ऐसे नियमों का पालन करना पड़ता है जो आपको चौंका देंगे जैसे स्कर्ट घुटनों से ऊपर ना हो, फुटवियर की हील 3 इंच से ज्यादा ना हो, नाखूनों पर सिर्फ हल्का गुलाबी,लाल या फ्रेंच पोलिश हो और उन्हें वजन बढ़ाने की इजाज़त नहीं होती | एक बार जो ड्रेस का साइज दे दिया जाता है वो बड़े साइज के लिए बदला नहीं जा सकता | और अगर गलती से आपका वजन बढ़ जाता है तो एयरलाइन इनको 1 महीने का समय देती है नहीं तो इनको वेट मैनेजमेंट प्रोग्राम में डाल दिया जाता है |खाद्य पदार्थ जैसे फ्राइड फ़ूड, चीज़ और प्रोसेस्ड स्नैक्स से दूर रहना पड़ता हैं क्योंकि इनमे सोडियम की मात्रा अधिक होती है जो ब्लोटिंग (पेट फूलना या गैस) करती हैं | तो एक सही शेप और हर दम एक्टिव रहने के लिए प्रोटीन युक्त हेल्थी डाइट है जरूरी |
जहा तक बालों की बात आती है एक एयर होस्टेस बालों पर कम से कम प्रोडक्ट लगाने का सुझाव देती हैं क्योंकि ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का यूज़ करने से बालों का रूखापन बढ़ जाता है | हेयर स्प्रे की जगह मटर के दाने जितना मॉइस्चराइजर या लिप ग्लॉस बालों पर लगाने से वें अपनी जगह पर टिके रहते है | फ्लाइट से पहले बालों के निचले हिस्से में तेल या सीरम लगाती हैं ताकि नमी में कमी भी इनका कुछ ना बिगाड़ सकें | बालों को छुड़ाने के लिए लम्बे दांत वाले लकड़ी के ब्रश का प्रयोग करती हैं |
एयर होस्टेस का चमकता चेहरा प्लांट और मिनरल बेस्ड मेक-अप का नतीजा है | स्किन पर BB और CC क्रीम्स का प्रयोग स्किन पर लाइट रहता है | वें उड़ान से पहले बेबी ऑयल या बेबी लोशन को त्वचा पर लगाती हैं ताकि जरूरी नमी रह सकें | वाटरप्रूफ मस्कारे से रहे दूर वें पलकों को ड्राई कर देते हैं, थकी या फूली आँखों को छुपाने के लिए एंटी-फटीग ऑय सीरम साथ में कंसीलर और लाइट रेफ्लेक्टर्स, थोड़ा सा ब्लश और लिप ग्लॉस – हो गया मेकअप पूरा | और इस मेक-अप को उतारने के लिए नारियल या जैतून का तेल |
चित्र स्त्रोत -indainmakeup and beauty blog,yotube
COMMENTS (0)