Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

New Years Party Recipes: इन 15 रेसिपीज के साथ करें नए साल का स्वागत

Fotojet 2021 12 21t155834.442

नया साल (New Year) हमेशा ही नई तारीख और नए कैलेंडर के अलावा जीवन में आगे बढ़ने और जीवन को फिर से एक शानदार तरीके से जीने की उम्मीद लेकर आता है, ऐसे में नए साल का स्वागत धूमधाम से होना और भी लाज़मी हो जाता है, जिसमें नाच गाना, परिवार को समय देना और ढ़ेर सारे स्वादिष्ट भोजन का लाभ उठा सकते हैं। खाना ऐसा जो आपकी न्यू ईयर पार्टी में स्वाद घोल दे। जहां आंखो में पानी ला देने वाली मोमोज की चटनी हो, तो मुंह में पानी ला देने वाला न्यू ईयर केक भी। पार्टी की शान कही जाने वाली बिरयानी भी हो, तो पार्टी की शुरुआत करने वाले समोसे भी। अपने मनपसंद ज़ायकों और लोगों से भरी यह महफिल आपको जीवन में एक खूबसूरत याद ज़रूर देकर जाएगी। जिसमें भोजन को यादगार बनाने का जिम्मा आप हमारे ऊपर छोड़ सकते हैं। आपकी न्यू ईयर की शाम को ज़ायकेदार बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा मेन्यू जो डिनर रेसिपीज़, होममेड रेसिपी, ट्रडिशनल रेसिपी, वेज और नॉनवेज स्नैक्स से परिपूर्ण होने वाला है।

 

टेडी बियर कुकीज – Teddy Bear Cookies

बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली यह कुकीज चॉकलेट और वेनिला के मिश्रण के साथ बनाई जाती है। भालू (Bear) के आकार में आने वाली इस कुकीज को आंखे और नाक का आकार देने के लिए आप चोकोज का प्रयोग कर सकते हैं। टेडी बियर कुकीज बनाने में बहुत ही आसान और सिर्फ 12 से 15 मिनट में तैयार होने वाली एक झटपट रेसिपी है, जिसे आप आम दिनों में भी घर में बनाकर स्टोर करके रख सकते हैं। टेडी बियर कुकीज बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

नेट समोसा – Net Samosa

एक साधारण समोसे को नया और अलग लुक देने के लिए इसमें हरे रंग का प्रयोग किया गया है। आटे की लोई को रोटी के आकार में बेलकर इसकी एक ओर हरा रंग लगा लें और दूसरी ओर चाकू से पतले पतले कट मारलें। समोसे के मसाले के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें पनीर और सूखे मेवों का भी प्रयोग कर सकते हैं। नेट समोसा बनाने की पूरी विधि आप यहां देख सकते हैं।

 

टाकोज़ रेसिपी – Tacos Recipe

मेक्सिकन टाकोज़ एक पार्टी रेसिपी है जो पोषण और विटामिन से भरपूर होती है। मेक्सिकन टाकोज में सब्जि़याँ और राजमा जैसी दालों का प्रयोग किया जाता है, जो इस रेसिपी को हेल्दी बनाता है। टाकोज़ को आकार देने के लिए आप चिमटे का प्रयोग कर सकते हैं, इसके लिए पूरियों को तेल में तलते हुए चिमटे को पूरी के बीच में से दबाएं और थोड़ी कड़क होने तक तले। स्वादिष्ट टाकोज़ बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

 

सनफ्लावर पनीर आलू पिज़्जा

पिज़्जा हमेशा से ही पार्टी की जान रहे हैं। लेकिन अगर आप बाज़ारों में मिलने वाले पिज्जा के सभी प्रकार ट्राई कर चुके हैं और इस न्यू ईयर पार्टी में कुछ नया चखना चाहते हैं तो हम आपकी इस उलझन का एक स्वादिष्ट हल लेकर आये हैं। यह दिखने में एक सूरजमुखी के फूल के आकार का होता है जिसमें आलू और पनीर की टोपिंग होती है। अपने स्वाद और पसंद के अनुसार आप इसमें अपने मनचाहे फ्लेवर्स का प्रयोग कर सकते हैं, साथ ही ढेर सारा चीज़ आपको इसे खाने के लिए थोड़ी सी भी देर नहीं करने देगा। सनफ्लावर पनीर आलू पिज़्जा बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

 

टेडी बियर चॉकलेट केक

न्यू ईयर पार्टी हमेशा ही नए साल के केक के साथ शुरू की जाती है, यह पुरानी सभी चीजों को स्वीकार और आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए एक जश्न है, जिसे हम नये सिरे से शुरू करना चाहते हैं। टेडी बियर चॉकलेट केक अंडे के प्रयोग के बिना बनाया जाता है तो आप अपने आने वाले मेहमानों को निश्चिंत होकर यह परोस सकते हैं। टेडी बियर चॉकलेट केक बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

 

बास्केट चाट

यह एक स्वादिष्ट होममेड रेसिपी है, जिसे आप न्यू ईयर पार्टी में स्नैक्स या स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं। यह एक रेडीमेड बास्केट के उपर दही, इमली की चटनी, अनार के दाने और धनिया के बारीक कटे हुए पत्तों का मिश्रण है जो आपके मुंह में जाते ही आपके मुंह को कई अलग-अलग स्वादों से भर देता है। बास्केट चाट बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

केसरिया मीठे चावल

केसरिया मीठे चावल एक डिनर मील है जो केसर के स्वाद के साथ आता है। केसरिया मीठे चावल एक राजस्थानी ट्रडिशनल रेसिपी है जो आपके डिनर मेन्यू को पूरा करने के लिए एक शानदार स्वाद देता है। सूखे मेवों से भरे यह चावल स्वाद में मीठे और कई मसालों के मिश्रण से बने होते हैं जिसे आपकी न्यू ईयर पार्टी के डिनर मेन्यू में जोड़ने के लिए एक अच्छा विकल्प कहा जा सकता है। केसरिया मीठे चावल बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

फ्यूज़न सलाद

फ्यूज़न सलाद एक पार्टी रेसिपी है, जिसे आप पार्टी की शुरूवात में या डिनर रेसिपीज़ के साथ परोस सकते हैं। हमने इसमें गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और खीरा जैसी सब्जियों को शामिल किया है, आप अपनी मनचाही सब्जियों का भी इसमें प्रयोग कर सकते हैं। सब्जियों को लंबा और बारीक आकार दें और उन्हें 2 से 3 मिनट तक अच्छे से तेल या मक्खन में भुने। चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च और दही सलाद के स्वाद को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। फ्यूज़न सलाद की रेसिपी आप यहाँ देख सकते है।

 

चिकन सॉटे

यह एक मलेशियन नॉन वेज स्टार्टर डिश है जो पार्टी की शुरूवात करने का एक स्वादिष्ट विकल्प है। मुंह में घुल जाने वाला चिकन का स्वाद न्यू ईयर पार्टी में ज़ायका बढ़ाने का काम करता है साथ ही सभी नॉन वेज पसन्द करने वाले लोगों की पहली पसंद होने वाला चिकन, डिनर मेन्यू में शामिल करने का एक अच्छा उपाय है। आप इसे चटनी और निम्बूं के साथ परोस सकते हैं। चिकन सॉटे बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

फिश पकोड़ा

भारत में पकोड़े हमेशा से ही किसी भी खास अवसर की शुरूवात का प्राथमिक विकल्प रहे हैं। घर में होने वाला छोटे से छोटा उत्सव या किसी के जन्मदिन के अवसर पर पकोड़े हमेशा ही सबकी पहली पसन्द होते हैं जो अक्सर सॉस, हरी चटनी या तीखी चटनी के साथ परोसे जाते हैं। मछली के पकोड़े बनाने के लिए बिना कांटों वाली मछली का प्रयोग करें यह आपको बनाने और खाने दोनों में मदद करेगा। फिश पकोड़े़ बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

चिकन तंदूरी मोमोज़

मोमोज़ भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वेज और नॉन वेज स्नैक्स में आते हैं। भारत के हर शहर और गलियों में आपको इनकी अलग-अलग वेरायटी देखने को मिल जाएगी, जिनमें से कुछ वेरायटी आपने निश्चित तौर पर अपने आसपास चखी होंगी। न्यू ईयर पार्टी के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप किसी भी प्रकार के मोमोज़ को अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। साथ ही हमने आपके साथ चिकन तन्दूरी मोमोज़ की रेसिपी साझा की है जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं।

 

मटन दम बिरयानी 

अब अगर पार्टी के लिए मेन्यू सोचा जा रहा हो तो उसमें बिरयानी भला कैसे पीछे रह सकती है, चावल और रसीले स्वाद वाले मटन साथ आने वाली यह डिश आपकी डिनर रेसिपीज़ में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बिरयानी अपने आप में एक पूरी डिनर मील है जिसके साथ आपको किसी भी दूसरी डिश की जरूरत कम ही पड़ती है, साथ ही इसमें घुला हुआ मीट आपके पेट के साथ-साथ मन को भी पूरी तरह से भरने के लिए पर्याप्त माना जाता है। मटन दम बिरयानी की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

मिक्स राईता

 

राईता किसी भी प्रकार के भोजन को संतुलित करने का काम करता है, साथ ही आप इसका पोषण किसी भी प्रकार की सब्जी या फल को डालकर बढ़ा सकते हैं जो आपके मुख्य भोजन के स्वाद को बढ़ाने में मदद कर सकता है। अधिक स्वाद के लिए आप इसमें चाट मसाला या भुने हुए जीरे का प्रयोग करना न भूलें। मिक्स राईता बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

अन्नानास जूस 

पार्टी के अंत में आपको थकावट के कारण ऊर्जा की कमी दिख सकती है, अन्नानास का जूस न केवल आपको तत्काल ऊर्जा से भरता है, ब्लकि पार्टी के दौरान खाए जाने वाले ढ़ेर सारे भोजन के पाचन में भी आपकी मदद करता है। अन्नानास जूस बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

बादाम चॉकलेट केक (बिना अंड़े के) 

पार्टी और मीठे का सम्बंध बहुत पुराना है, अक्सर पार्टियां मीठे के साथ शुरू होकर मीठे पर ही खत्म होती है जिसे एक स्वादिष्ट और सुखद अंत कहा जा सकता है। बादाम चॉकलेट केक बाहर से बहुत सॉफ्ट और अंदर से चॉकलेट लावा का एक मिश्रण होने वाला है जो आपके मुह में घुलते हुए आपके पेट में एक खुश और गर्म एहसास देता है। बादाम चॉकलेट केक बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

आप भी अपनी न्यू ईयर पार्टी रेसिपीज(न्यू Year Party Recipes) हमारे साथ शेयर कर सकते हैं, साथ ही इस साल के अपने डिनर मेन्यू को स्वादिष्ट और यादगार बनाने के लिए हमारी रेसिपीज ट्राई करना न भूलें।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।