बारिश के इस मौसम में गर्मागर्म पकौड़े खाने का मन कई बार करता है। लेकिन बहुत लोग बेसन के पकौड़े खाकर बोर भी हो जाते हैं। तो ऐसे में कुछ अलग स्वाद का आनंद लेने के लिए आप पटेटो राइस पकौड़ा की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
जिसमें बेसन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, फिर भी ये बेसन के पकौड़ों से ज्यादा टेस्टी और क्रिस्पी लगते हैं। साथ ही इस रेसिपी को बनाना भी काफी आसान है, तो आइये जल्दी से जानते हैं पटेटो राइस पकौड़ा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
कैसे बनाएं पटेटो राइस पकौड़ा की रेसिपी- How to Make Potato Rice Pakoda Recipe:
सामग्री:
- चावल- 1 कप
- आलू- 2 मध्यम आकार के उबले हुए
- हरा धनिया- कटा 2 बड़े चम्मच
- अदरक- बारीक कटा हुआ, 1 चम्मच
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल और पानी- आवश्यकतानुसार
पटेटो राइस पकौड़ा बनाने की रेसिपी:
- सबसे पहले भीगे हुए चावल को धो लें और इसको मिक्सर में डालकर थोड़ा सा पानी मिक्स कर के स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब इन पेस्ट को किसी बाउल में निकाल कर रख दें।
- फिर उबले हुए आलू को टुकड़ों में तोड़कर इनको भी मिक्सी में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड कर के पेस्ट बना लें।
- अब आलू के पेस्ट को निकाल कर चावल के पेस्ट में एड कर दें।
- फिर इन दोनों को अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।
- अब इसमें जीरा, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
- अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और चावल व आलू के तैयार मिक्सचर के पकौड़े तल कर गर्मागर्म सर्व करें।
प्रिय पाठकों यदि आप इस मानसून में कुछ स्पेशल तरह का पकोड़ा खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में पटेटो राइस पकौड़ा को जरूर बनाने की जरूर कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी बारिश में पटेटो राइस पकौड़ा का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Chicken Pakoda Recipe: बारिश का डबल मज़ा लेने के लिए बनाएं चिकन पकोड़ा की रेसिपी
Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा
Aloo ka Cheela Recipe: बारिश के मौसम में चाय का डबल मज़ा लेने के लिए बनाएं आलू का चीला
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

