Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

इंग्लैंड के प्रिंस विलियम की पिज़्ज़ा के लिए फेवरेट है यह भारतीय टॉपिंग

William And Kate At Food Festival 715168

भारतीय खाने की बात ही ऐसी है कि इसका जायका सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां तक कि अक्सर हेल्थ कॉन्शियस माने जाने वाली बड़ी-बड़ी विदेशी हस्तियां भी अपने आप को भारतीय खाना खाने से नहीं रोक पाती हैं। इन्हीं हस्तियों में अब नाम शुमार हो गया है इंग्लैंड के प्रिंस विलियम का भी, जिन्होंने हाल ही में भारतीय चिकन टिक्का मसाले के लिए अपने प्रेम का इजहार किया। क्या है इसकी कहानी आइए जानते हैं। 

इंग्लैंड के प्रिंस विलियम को पसंद है चिकन टिक्का मसाला वाली पिज़्ज़ा टॉपिंग

आमतौर पर जब हम लोग पिज्जा खाते हैं तो उसमें अक्सर चीज़ के साथ सब्जियों की टॉपिंग होती है, पर इंग्लैंड के प्रिंस विलियम का पिज़्ज़ा का शौक थोड़ा अनोखा है। अपने पिज़्ज़ा के लिए उनकी टॉपिंग की पसंद बहुत ज्यादा फैंसी ना होकर भारतीय चिकन टिक्का मसाला है। पूर्व शाही शेफ़ डैरेन मैकग्रेडी के अनुसार प्रिंस विलियम भारतीय खाने के बहुत शौकीन हैं। डैरेन बताते हैं कि वे अक्सर प्रिंस विलियम के लिए पिज़्ज़ा बनाया करते थे और उन्हीं की एक रेसिपीज में थी चिकन टिक्का मसाले की टॉपिंग वाला पिज़्ज़ा, जोकि पिज़्ज़ा और भारतीय खाने का बेहतरीन मिश्रण थी।”  हाल ही में हेलो! नामक एक मैगजीन में भी यह बात सामने निकल कर आई है, जिसके एक आर्टिकल में शाही परिवार की खानपान की आदतों को लेकर चर्चा की गई थी। इंग्लैंड के प्रिंस विलियम इससे पहले स्वयं भी स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें फ़्लेवर से भरा भारतीय चिकन मसाला काफी पसंद है। 

जब पूरी दुनिया भारतीय खाने की दीवानी हो रही है तो आप क्यों पीछे रहें। इस लिंक से ट्राई कीजिए स्पेशल चिकन मसाला रेसिपीज और ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए बने रहिए BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।