Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

रुजुता दिवेकर से जानिए यूरिक एसिड से जुड़ी समस्याओं के कारण और बचाव के उपाय

rujuta diwekar about uric acid

सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक “यू सीरीज” शुरू की है जिसमें वे यू से शुरू होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी शब्दों जैसे यूट्रस, UTI, यूरिक एसिड आदि पर चर्चा करेंगी। इसी कड़ी में हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में रुजुता ने यूरिक एसिड के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसमें उन्होंने यूरिक एसिड की परिभाषा समेत हमारे स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव व यूरिक एसिड संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय शेयर किए। आइये रुजुता द्वारा यूरिक एसिड को लेकर बताई गयी बातों को जानते हैं विस्तार से। 

क्या है यूरिक एसिड?

रुजुता दिवेकर के अनुसार “यूरिक एसिड हमारे शरीर में प्यूरीन से बनने वाला प्राकृतिक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो कि शरीर में लगातार बनता रहता है। यह एक तरह का मेटाबोलाइट केमिकल होता है जो कि शरीर में कोशिकाओं और अपशिष्ट के टूटने से बनता है।” हमारे शरीर में इसकी अधिकता खतरनाक हो सकती है, अतः इसका यूरीन के रूप में नियमित रूप से शरीर से बाहर निकलना आवश्यक है। जिन लोगों की किडनी ठीक से काम नहीं करती, उनके शरीर में से यूरिक एसिड की पर्याप्त निकासी नहीं हो पाती और इसकी मात्रा खून में बढ़ जाती है। रुजुता धूम्रपान, मदिरापान, अधिक तला-भुना आहार लेना, अस्वस्थ व तनावपूर्ण जीवनशैली व पानी की कमी को भी शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानती हैं।

यू सीरीज के अंतर्गत शेयर किए गए इस वीडियो में रुजुता ने यूरिक एसिड नियंत्रण में रखने के आहार सम्बंधी व व्यायाम के टिप्स भी शेयर किए, जिसका जिक्र उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी किया। रुजुता के अनुसार यूरिक एसिड की अधिकता से पीड़ित होने का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होता है।

यूरिक एसिड की अधिकता के लक्षण:

शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता होने पर- 

जरूर पढ़ें: रुजुता दिवेकर के 3 सुझाव जिनसे कभी नहीं बढ़ेगा अनचाहा वज़न

यूरिक एसिड नियंत्रित करने के उपाय:

रुजुता के अनुसार शरीर में यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित करने के लिए:- 

 

 

उपरोक्त उपायों को अपनाकर आप शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा नियंत्रित कर सकते हैं। शेयर कीजिये ये आर्टिकल अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी व नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिये BetterButter के साथ। 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।