Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

संजीव कपूर की इस स्वादिष्ट रेसिपी के साथ बनाए अपने वीकेंड को खास

Halwa Paratha Recipe

सर्दियों का समय गरमा गरम परांठा और हलवा खाने के लिए एक बेहतर समय माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि सर्दियों  में हमारा शरीर भी हमसे चटपटे, तले हुए, गर्म और मीठे खाने की मांग करता है जिसे न कह पाना वाकई में मुश्किलों भरा हो सकता है। लेकिन अगर आपकी सुबह भारत के सबसे प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर की मुंह में पानी ला देने वाली रेसिपी को देखने के साथ हो, तो इसे बनाए बिना रहा जाए यह नामुमकिन है। संजीव कपूर की लेटेस्ट हलवा परांठा रेसिपी जो न सिर्फ उनके ‘’जरा हटके’’ के टैग को बनाए रखती है, बल्कि सिर्फ देखने मात्र से ही आपको उसे खाने के लिए अपनी ओर खींचती है।    

हलवा परांठा के लिए उपयुक्त सामग्री

 

 

 हलवा परांठा बनाने की विधि

1.एक नॉन स्टिक पैन में 2 गिलास पानी के साथ चीनी को गलने दें और फूड कलर डालकर उसे आँच से नीचे उतार लें।

2.अब एक पैन में घी गर्म करें और सूजी पर हल्का भूरे रंग आने तक भूनें।

3.अब इसमें रंग वाला पानी और इलायची पाउडर डालकर इसे 8 से 10 मिनट तक पकाएं।

4.हलवा तैयार होने तक आप परांठे तैयार कर सकते है, लेई को पतला बेलें और इन्हें  सुनहरा रंग आने तक तलें।

5.दूसरी हलवा तैयार होने पर  कसे हुए नारियल, चिरौंज और खरबूजे के बीज से सजाएं और परांठे के साथ गरमा गरम परोसे।

यह भी देखें-  संजीव कपूर से जानिए सिन्धी मिठाई घीयर बनाने की विधि

कैसी लगी आपको यह रेसिपी हमें नीचे कमेंट्स में लिखकर जरूर बताएं, साथ ही स्वादिष्ट रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।