Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

संजीव कपूर से जानिए सिन्धी मिठाई घीयर बनाने की विधि

Gheyar Feature

त्यौहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में मीठा खाना तो बनता है। इस बात को मशहूर शेफ संजीव कपूर भी अच्छे से समझते हैं, इसलिए उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहतरीन सिंधी मिठाई ‘घीयर’ बनाने की रेसिपी शेयर की। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “घीयर जलेबी की एक नजदीकी रिश्तेदार है, और जब त्यौहार का मौसम चल ही रहा है, तो क्यों ना घर पर तैयार की जाए यह सिंधी मिठाई?” तो आइये जानते हैं ट्रेडिशनल सिंधी मिठाई घीयर बनाने की संजीव कपूर की रेसिपी। 

घीयर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

संजीव कपूर की रेसिपी के अनुसार घीयर बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होती है-: 

जरूर पढ़ें: परवल की मिठाई बनाने का आसान तरीका

संजीव कपूर की घीयर रेसिपी

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से घीयर तैयार करें-: 

1. घीयर तैयार करने के लिए सबसे पहले मैदा में दही व डेढ़ कप पानी मिलाकर हाथ से गाढ़ा घोल तैयार करें। 

2. अब इस मिश्रण को खमीर उठाने के लिए 6-8 घंटे तक रखकर छोड़ दें। 

3. अब एक पैन में चीनी व एक कप पानी मिलाएं। 

4. इस पैन में छोटी इलायची व केसर भी डाल दें, और चीनी के पिघलने और एक तार चाशनी तैयार होने तक मिश्रण को गर्म करें। 

5. इस दौरान मैदा व दही के खमीर उठे मिश्रण में ऑरेंज फ़ूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स करें। 

6. अब एक पैन में तेल भरकर गर्म करें। इसमें हम घीयर को शैलो फ्राई करेंगे।

6. इसके लिए गर्म तेल में घीयर का कटोरीनुमा साँचा रखें और उसमें घीयर का घोल कपड़े से जलेबी के घोल की तरह भरें। 

7. घीयर को सुनहरा होने तक पकने दें। 

8. पकने के बाद घीयर को तैयार की हुई चाशनी मे डालें। 

9. बादाम, पिस्ता व चाँदी कवर से सजाकर गर्मा-गर्म सर्व करें। 

शेयर कीजिये ये रेसिपी अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए बने रहिये BetterButter के साथ। 

जरूर पढ़ें: मिल्कमेड मिठाई बनाने की रेसिपी

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।