भोजन हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। हालांकि, कभी-कभी हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होने के बजाय हानिकारक हो सकते हैं।
आपके सामान्य, रोजमर्रा के भोजन के अंदर कुछ जहरीले तत्व छिपे होते हैं जो फायदे से ज्यादा नुकसान करते हैं। जानिये 5 ऐसे जहरीले खाद्य पदार्थ जिनका सेवन आप रोजाना करते होंगे।
1.कृत्रिम खाद्य रंग/ रंग
क्या आपने अपने पसंदीदा पेस्ट्री की दुकानों में मौजूद उन आकर्षक, रंगीन केकों को देखा है? वे सुंदर, इंद्रधनुष-रंग वाले खाद्य पदार्थ जो दुनियाभर के लोगों द्वारा पसंद किये जा रहे हैं। वे बहुत सुंदर दिखते हैं, है ना? लेकिन क्या आप जानते हैं कि साधारण घोल में कुछ बूँद रंगों को मिलाकर ऐसे खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं? इन कृत्रिम खाद्य रंगों और डाई के माध्यम से हानिकारक विषाक्त पदार्थ हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। हालांकि इनमें से कुछ रंग एफडीए द्वारा मंजूर किये गए हैं, फिर भी वे आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं। केक, पेस्ट्री और सब्जियों की करी में इन रंगों का इस्तेमाल किया जाता है जिनसे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ये कृत्रिम रंग विभिन्न न्यूरोलॉजिकल विकारों से जुड़े होते हैं, जो आपके दिमाग और आपके तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। तो कुछ भी खरीदने से पहले, उसके पैकेट या बोतल के पीछे सूचीबद्ध खाद्य सामग्री पर ध्यान डालना ना भूलें।
2 .अतिरिक्त नमक
ज्यादातर खानों में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। नमक प्रत्येक पकवान में स्वाद जोड़ता है इसलिए कोई भी रेसिपी ‘नमक की चुटकी’ के बिना पूरी नहीं होती। हालांकि, अधिक नमक का सेवन भी आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। नियमित रूप से अतिरिक्त नमक का उपभोग करने से उच्च रक्तचाप, गुर्दे से संबंधित विकार और हृदय की समस्याएं हो सकती हैं।
3.कीटनाशकों
भारत बहुत ही ज्यादा आबादी वाला देश है और हर किसी को जीवित रहने के लिए खाना खाने की जरूरत है। फल, सब्जियां और अनाज जैसे बुनियादी खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, किसान अक्सर इन खाद्य पदार्थों की उपज को बढ़ाने के लिए कीटनाशकों और उर्वरकों का उपयोग करते हैं। जब इन खाद्य पदार्थों को कटाई करके बाजार में भेजा जाता है, तो इन खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेष अक्सर पीछे छूट जाते हैं। ये हानिकारक और विषाक्त कीटनाशक कैंसर सहित अन्य बिमारियों को बढ़ावा देते हैं। इससे बचने के लिए सभी फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से धोने के बाद ही उनका उपयोग करें।
4 .सोडियम नाइट्रेट
सोडियम नाइट्रेट को खाद्य पदार्थों में एक संरक्षक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग बहुत सारे जंक फूड, चिप्स और प्रोसेस्ड मीट जैसे रोजाना इस्तेमाल किये जाने वाले खाद्य पदार्थों में किया जाता है। सोडियम नाइट्रेट भोजन को लम्बे समय तक संरक्षित करने में मदद करते हैं। हालांकि, सोडियम नाइट्रेट एक और जहरीला खाद्य पदार्थ है जो कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। सोडियम नाइट्रेट से युक्त भोजन की नियमित खपत से कैंसर और मधुमेह जैसी कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। अपने परिवार को इस हानिकारक विषैले पदार्थ से बचाने के लिए, हमेशा पैकेट या बोतल के पीछे सूचीबद्ध सामग्री को पढ़ें।
5.ज़ीरो कैलोरी चीनी
ज़ीरो कैलोरी चीनी खाद्य उद्योग का सबसे बड़ा घोटाला है! कृत्रिम मिठास और ज़ीरो कैलोरी चीनी में साकारीन और अस्पॉर्टेम होते हैं। ये कृत्रिम मिठास गठिया और पेट से संबंधित समस्याओं का कारण है। कुछ लोग सोचते हैं कि ज़ीरो कैलोरी चीनी होना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है और यह उनके वजन कम करने में मदद करेगा। हालांकि, यह सब सिर्फ एक ग़लतफहमी है। हकीकत में, इस चीनी का उपभोग करने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ जाएगा!
इन जहरीले खाद्य पदार्थों का एक नोट बनाएं, और हमेशा अपने स्थानीय बाजार से किसी भी खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले दो बार सोचें।
चित्र स्रोत: CNBC.com, Mindbodygreen, Onlymyhealth, Pixabay, Tesco Real Food, The Heart Foundation.

