अगर आप मशरूम खाने के शौक़ीन है, तो शाम को लगी छोटी-मोटी भूख को शांत करने के साथ अपने टेस्ट बड को ट्रीट देने के लिए ट्राई कर सकते है तंदूरी मशरूम की ये टेस्टी रेसिपी।
साथ ही यह स्टार्टर रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि, ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जा लेते है कि कैसे बनाएं तंदूरी मशरूम की ये खास रेसिपी।
कैसे बनाएं तंदूरी मशरूम की रेसिपी (How to Make Tandoori Mushroom Recipe)
सामग्री:
- मशरूम- 500 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर- 4 टी स्पून
- दही फेंटा हुआ- 3 टी स्पून
- फ्रेश क्रीम- 4 टी स्पून
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 टी स्पून
- चीज- 100 ग्राम
- तेल- 3 टेबल स्पून
- धनिया पाउडर- आधा टी स्पून
- गरम मसाला पाउडर- आधा टी स्पून
- नमक- स्वादानुसार
तंदूरी मशरूम बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले तंदूरी मशरूम बनाने के लिए एक बॉउल में मशरूम, दही, चीज, अदरक-लहसून का पेस्ट, सभी पाउडर मसाले, तेल, नमक और फ्रेश क्रीम मिलाकर 15 मिनट के लिए अलग रख लें।
- इसके बाद मेरिनेटेड मशरूम को बारबेक्यू स्टिक में लगाकर ग्रिल कर लें।
- अब आपका स्वादिष्ट तंदूरी मशरूम बनकर तैयार है।
- इसे अब हरी चटनी के साथ खाना शुरू करें।
प्रिय पाठकों यदि आप शाम के नाश्ते में कुछ स्पेशल तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में तंदूरी मशरूम की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी तंदूरी मशरूम की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Chilli Mushroom Recipe: अलग अंदाज में खाना है मशरूम तो बनाएं चिली मशरूम, टेस्ट में है लाजबाव
Mashroom Manchurian Recipe: चटपटा खाना है तो ऐसे बनाएं मशरूम मंचूरियन, जानें कैसे?
Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि
Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी
Methi Matar Malai Recipe: लंच और डिनर में खाएं मेथी मलाई मटर, जानें बनाने का तरीका
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

