Search

Home / hindi recipe / Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि

कैसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी

Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि

Marketing Team | जनवरी 2, 2023

मशरूम और पनीर से बनने वाले स्टफ्ड पनीर मशरूम का स्वाद लाजवाब होता है। अक्सर पार्टियों में स्टफ्ड पनीर मशरूम की डिमांड काफी होती है। इस रेसिपी में स्वाद के साथ ही पोषण का भी खजाना छिपा है। स्टफ्ड पनीर मशरूम में प्याज को सही तरीके से फ्राई कर डाला जाए तो इस रेसिपी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

 

Stuffed Paneer Mushroom Recipe

 

अगर आप भी स्टफ्ड पनीर मशरूम रेसिपी को पसंद करते है, तो इसे अपने घर पर ट्राई कर सकते है। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है। और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। तो आइए बिना देर किए जल्दी से जान लेते हैं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी (How to Make Stuffed Paneer Mushroom Recipe)

 

सामग्री:

 

  • मशरूम- 15 से 20
  • पनीर कद्दूकस- 1 कप
  • मक्खन- 2 टेबल स्पून
  • प्याज बारीक कटा- 1/4 कप
  • लहसुन कटा- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 1/4 कप
  • मिक्स वेजिटेबल्स कटी- 1/2 कप
  • गरम मसाला- 1 टी स्पून
  • नींबू- 1
  • नमक- स्वादानुसार

 

स्टफ्ड पनीर मशरूम बनाने की आसान विधि:

 

  • स्टफ्ड पनीर मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को लें और उनके पीछे के डंठल निकालकर उन्हें ब्लांच कर लें।
  • इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज और लहसुन को बारीक-बारीक काट लें।
  • अब एक कड़ाही में मक्खन डालकर उसे गर्म करें।
  • मक्खन जब पिघल जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर भूनें।
  • प्याज को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग पारदर्शी होकर हल्का गुलाबी न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और मिक्स वेजिटेबल्स (टमाटर, शिमला मिर्च, मटर दाने, मकई दाने आदि) डालकर मिक्स करें और भूनें।
  • अब वेजिटेबल्स को मध्यम आंच पर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस पनीर, हरा धनिया, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिक्स कर भून लें।
  • बीच-बीच में करछी की मदद से मिश्रण को चलाते भी रहें।
  • अब नींबू का रस डालकर स्टफिंग में मिला दें।
  • अब मशरूम लें और तैयार स्टफिंग को उसमें एक-एक करते हुए भरते जाएं और एक प्लेट में अलग रख दें।
  • अब एक चौड़ा नॉनस्टिक पैन लें और उसे मक्खन डालकर चिकना कर लें।
  • इसके बाद स्टफ्ड मशरूम को उसमें जमाकर रख दें।
  • ऊपर से ढक्कन लगाकर मशरूम को 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
  • बीच-बीच में एक दो बार उन्हें चला लें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • स्वाद से भरपूर स्टफ्ड पनीर मशरूम बनकर तैयार हो चुकी है।
  • अब इसे गरमा गरम सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mushroom Benefits And Uses: जानिए मशरूम खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!

Paneer Pasanda: दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी हैं पनीर पसंदा, जानें खास वजह

Karandi Omelette: मशरूम और पालक के साथ अपने किचन में बनाएं ये ऑमलेट, देखें रेसिपी

Paneer Fingers Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं पनीर फिंगर्स की ये रेसिपी, जानें विधि

Paneer Kali Mirch Recipe: घर में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर काली मिर्च, जानें बनाने का तरीका

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *