Search

Home / hindi recipe / Paneer Pasanda: दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी हैं पनीर पसंदा, जानें खास वजह

जानें दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च क्यों हो रही पनीर पसंदा की रेसिपी

Paneer Pasanda: दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी हैं पनीर पसंदा, जानें खास वजह

Marketing Team | दिसम्बर 9, 2022

जैसे- जैसे हम नए साल के करीब आ रहे है। 2022 की कुछ खट्टी मिट्ठी यादें हमारे जेहन में आने लगती है। हर साल की तरह गूगल ईयर सर्च 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक पनीर पसंदा गूगल लिस्ट में टॉप पर है। साथ ही यह किसी भी भारतीय के लिए खुशी की बात है। साथ ही गूगल की इस सर्च 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक पनीर पसंदा भारत और पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च कि जाने वाली रेसिपी है।

 

Paneer Pasanda

 

साथ ही इस सर्च रिपोर्ट को देखकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन एक बात यह भी सच है कि यह रेसिपी इतनी अच्छी, क्रिमी, मखमली और स्वादिष्ट है कि यह किसी को भी खाने के लिए मजबूर कर सकती है। साथ ही इस पनीर पसंदा की रेसिपी को अपने घर में आसानी से बना सकते है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है, पनीर पसंदा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पनीर पसंदा की रेसिपी (How to Make Paneer Pasanda Recipe)

 

सामग्री:

 

  • पनीर- 250 ग्राम
  • मैदा- 2 टेबल स्पून
  • काजू- 8 से 10
  • बादाम- 8 से 10
  • पिस्ता कतरन- 1 टी स्पून
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • अदरक पेस्ट- 1 टी स्पून
  • टमाटर- 4 से 5
  • क्रीम- 1 कप
  • कसूरी मेथी- 1 टी स्पून
  • हींग- 1 चुटकी
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
  • हरी मिर्च- 2 से 3
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • तेल-  जरुरत के मुताबिक
  • नमक-  स्वादानुसार

 

पनीर पसंदा बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले पनीर पसंदा बनाने के लिए पनीर के आधा इंच मोटे और डेढ़ इंच चौड़े चौकोर टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद इन टुकड़ों को बीच में से डाइगोनल काटते हुए तिकोने टुकड़े कर लें।
  • सारे पनीर के इसी तरह टुकड़े कर लें।
  • अब काजू, बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें।
  • अब स्टफिंग के लिए थोड़ा सा पनीर लेकर उसे क्रम्बल कर लें।
  • इसके बाद उसमें बारीक कटे काजू, बादाम मिक्स कर दें।
  • इसके बाद इसमें किशमिश और हरा डालकर मिलाएं।
  • आखिर में स्वादानुसार नमक डाल दें।
  • अब एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर/अरारोट लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसका गाढ़ा चिकना घोल तैयार कर लें।
  • इसके बाद इसमें भी एक चुटकी नमक डालकर चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से घोल दें जिससे नमक ठीक से मिल सके।
  • अब पनीर के तिकोने टुकड़े लें।
  • एक टुकड़ा लेकर उसे बीच में से इस तरह से काटें कि वह नीचे से जुड़ा रहे।
  • इसके बाद पनीर के कटे टुकड़े को खोलकर उसमें तैयार की गई स्टफिंग चम्मच की मदद से भर दें।
  • इसके बाद पनीर को दबाकर सैंडविच तैयार कर लें।
  • इसी तरह पनीर के सारे तिकोने टुकड़ों को काटकर स्टफिंग की फिलिंग कर दें।
  • इसके बाद इन्हें कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गोल्डन होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रखते जाएं।
  • अब एक कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालकर उन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें।
  • इसके बाद अदरक पेस्ट डालकर भूनें।
  • कुछ देर बाद इसमें टमाटर पेस्ट डालकर मिक्स करें और पकने दें।
  • इसके बाद गरम मसाला छोड़कर सारे सूखे मसाले एक-एक कर डालकर भूनते जाएं।
  • जब मसाला अच्छे से भुन जाए और उसमें से तेल अलग होने लगे तो मसाले में क्रीम डालकर चलाते हुए भूनें।
  • जब मसाले में उबाल आने लगे तो इसमें 1 कप पानी डालें और पकाएं।
  • जब ग्रेवी उबलने लगे तो इसमें पहले से तैयार किए पनीर सैंडविच डाल दें।
  • करछी से उन्हें ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब इसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाकर पकाएं।
  • आखिर में हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट पनीर पसंदा की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे नान, परांठा, चपाती या राइस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

 

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पनीर पसंदा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। इसलिए आज ही इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता  है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Fingers Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं पनीर फिंगर्स की ये रेसिपी, जानें विधि

Paneer Nutrition: पनीर खाने के 5 फायदे, जानकर आपको होगी हैरानी!

Afgani Paneer Curry: अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये अफगानी पनीर करी: शेफ कुणाल

संजीव कपूर का पनीर चीज़ परांठा है सर्दियों में गर्म रहने का राज

Paneer Kali Mirch Recipe: घर में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर काली मिर्च, जानें बनाने का तरीका

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *