Search

Home / hindi recipe / Overnights Oats: अगर रहना चाहते है हेल्दी तो आज से खाना शुरू करें ओवरनाईट ओट्स

कैसे बनाएं ओवर नाइट्स ओट्स

Overnights Oats: अगर रहना चाहते है हेल्दी तो आज से खाना शुरू करें ओवरनाईट ओट्स

Marketing Team | दिसम्बर 9, 2022

ओट्स एक हेल्‍दी-टेस्‍टी और एक लोकप्रिय नाश्ता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है। अधिकांश लोग ओट्स और नट्स या फिर मसाला ओट्स को काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ओवरनाइट ओट्स आपके लिए कितने हेल्‍दी हैं? जी हां, ‘ओवरनाइट ओट्स’ यानि ‘भीगे हुए ओट्स’ पौष्टिक होने के साथ-साथ आपको वजन घटाने में भी मदद करते हैं।

 

Overnights Oats

 

बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं कि पके हुए ओट्स की तुलना में भिगोए हुए ओट्स ज्‍यादा बेहतर और स्वस्थ होते हैं। इसलिए आप इसे अपने आहार में रोजाना ले सकते है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है ओवरनाईट ओट्स की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं ओवरनाईट ओट्स की रेसिपी (How to Make Overnights Oats Recipe)

 

सामग्री:

 

  • ओट्स- 1/2 कप
  • दूध-  1 कप
  • बादाम- 1 टेबल स्पून, टुकड़ों में कटा हुआ
  • काजू-  1 टेबल स्पून, टुकड़ों में कटा हुआ
  • चिया/फलैक्सीड- 1 टेबल स्पून
  • शहद- 1 टेबल स्पून
  • सेब – 1, कद्दूकस किया हुआ
  • दालचीनी पाउडर-  1 टेबल स्पून
  • खजूर-  1 टेबल स्पून, टुकड़ों में कटा हुआ
  • केला- 2, मसला हुआ
  • कोको पाउडर-  2 टेबल स्पून,  (वैकल्पिक)
  • चोको चिप्स-  2 टेबल स्पून (वैकल्पिक)

ओवरनाईट ओट्स बनाने की आसान वि​धि:

 

  • केले के स्वाद वाले ओट्स के लिए, एक बाउल में केले को मैश करके, कोको पाउडर या चोको चिप कुकीज, मेवे और पसंदीदा टॉपिंग, दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें ओट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें, ढककर रात भर या कम से कम 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब सेब के स्वाद वाले ओट्स के लिए, एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ सेब लें, उसमें दालचीनी पाउडर, खजूर, शहद और दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके लिए ओट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें और ढककर रात भर या कम से कम 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप अपने आप को हेल्दी रखना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में ओवर नाइट्स ओट्स की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है. इसलिए अपने आहार में आज से ही लेना शुरू कर सकते है। साथ ही ये आर्टिक्ल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

ओट्स के फायदे और चुटकियों में तैयार करने की रेसिपी – Oats Benefits in Hindi

Corn Flakes Benefits: जानिए सुबह में कॉर्न फ्लेक्स खाने के ये बेहतरीन फायदे!

Winter Superfoods: सर्दियों में हेल्दी और गर्म रखने वाले 15 सुपरफूड्स

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *