Search

Home / hindi recipe / Paneer Fingers Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं पनीर फिंगर्स की ये रेसिपी, जानें विधि

कैसे बनाएं पनीर फिंगर्स की रेसिपी

Paneer Fingers Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं पनीर फिंगर्स की ये रेसिपी, जानें विधि

Marketing Team | नवम्बर 1, 2022

हर घर में पनीर पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। अधिकतर लोग पनीर से बनाई गई चीजें खाना पसंद करते हैं। वैसे तो बात जब पनीर से बने स्टार्ट्र की आती है तो दो या तीन नाम ही ध्यान में आते हैं जैसे पनीर टिक्का, पनीर पकोड़ा, चिली पनीर वगैराह। हालांकि, आप पनीर से एक और लाजवाब डिश बना सकते है।

 

Paneer Fingers Recipe

 

साथ ही ये एक तरह का स्टार्टर है जो खाने में काफी टेस्टी और क्रिस्पी होता है। इसका स्वाद आपको काफी हद तक पनीर टिक्का जैसा लग सकता है, लेकिन इसकी बनावट काफी अलग है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते है, कैसे बनाई जाती है पनीर फिंगर्स की रेसिपी

 

कैसे बनाएं पनीर फिंगर्स की रेसिपी (How to Make Paneer Fingers Recipe)

 

सामग्री:

 

  • पनीर
  • बेसन
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • चाट मसाला
  • गरम मसाला
  • काली मिर्च पाउडर
  • काला नमक
  • जीरा पाउडर
  • आधा नींबू का रस
  • दही
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • ब्रेड क्रम्ब्स
  • तेल

 

पनीर फिंगर्स बनाने की आसान विधि:

 

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें और फिर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला,
    गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस अच्छे से मिलाएं।
  • अब पनीर को काट लें। इसे लंबी शेप में ही कट करें क्योंकि तभी आपको फिंगर वाली शेप मिलेगी।
  • अब कटे हुए पनीर को दही वाले मिक्सर से कोट करें। फिर इसे तुरंत ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।
  • सभी को इसी तरह से तैयार करें और फिर इन्हें सेकें। और आप इसे तवे पर सेक सकते है। या फिर एयर फ्रायर में भी बना सकते है। इसके अलावा डीफ फ्राई किए हुए पनीर फिंगर भी लाजवाब लगते हैं।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप पनीर खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने किचन में पनीर फिंगर्स की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना सबसे आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही घर आए मेहमानों को भी ये खिला सकते है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस पनीर फिंगर्स की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Gulab Jamun: इस दिवाली घर पर बनाएं पनीर गुलाब जामुन, जानें बनाने की विधि

Handi Paneer Recipe: घर पर झटपट ऐसे बनाएं हांडी पनीर, जानें बनाने का तरीका

Paneer Malpua: अपने घर में बच्चों के लिए बनाएं पनीर मालपुआ, जानें बनाने की विधि

Afgani Paneer Curry: अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये अफगानी पनीर करी: शेफ कुणाल

Paneer Kali Mirch Recipe: घर में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर काली मिर्च, जानें बनाने का तरीका

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *