Search

Home / hindi recipe / Handi Paneer Recipe: करवाचौथ पर झटपट ऐसे बनाएं हांडी पनीर, जानें बनाने का तरीका

करवाचौथ पर कैसे बनाएं पनीर हांडी की रेसिपी

Handi Paneer Recipe: करवाचौथ पर झटपट ऐसे बनाएं हांडी पनीर, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | अक्टूबर 13, 2022

कहावत है कि पुरुषों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अपने करवाचौथ को स्पेशल बनाने और पति का दिल जीतने के लिए महिलाएं इस दिन डिनर में कई तरह के व्यंजन पकाती हैं। अगर आप भी करवाचौथ की शाम को जायकेदार बनाना चाहती हैं तो अपनी रसोई में ट्राई करें ये हांडी पनीर की रेसिपी

 

Handi Paneer Recipe

कैसे बनाएं हांडी पनीर की रेसिपी (How to Make Handi Paneer Recipe)

 

सामग्री:

 

  • पनीर
  • अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • हरा धनिया
  • गरम मसाला पाउडर
  • रिफाइंड तेल
  • टमाटर
  • दही
  • काली मिर्च
  • प्याज

हांडी पनीर बनाने का आसान तरीका:

 

  • हांडी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करके इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
  • इसके बाद आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर पकाएं।
  • फिर आप इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं और थोड़ी देर बाद इसमें आधा कप दही डालकर उबाल आने तक पकाएं।
  • अब इसमें नमक डालकर एक बार और उबाल आने तक पकाएं।
  • इसके बाद आप इसमें मलाई, पनीर और हरा धनिया डालें।
  • इस ग्रेवी को मसाले सूखने तक अच्छी तरह से पका लें।
  • आखिर में आप ग्रेवी में काली मिर्च डालकर गैस बंद कर दें।
  • अब आपका टेस्टी हांडी पनीर बनकर तैयार है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप करवाचौथ पर झटपट कुछ बनाने का सोच रहे है तो हांडी पनीर की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Achari Gobhi Recipe: करवाचौथ पर ऐसे बनाएं लाजवाब स्वाद वाली अचारी गोभी, जानें कैसे?

Kesar Peda Recipe: इस करवाचौथ पति का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं टेस्टी केसर पेड़ा रेसिपी

करवाचौथ स्पेशल – आसान और ग्लैमरस हेयर स्टाइल

Karwa Chauth 2022 Recipes: जानिए करवा चौथ के व्यंजन और व्रत के फायदे

करवा चौथ 2022: महत्व,व्रत कथा और फास्टिंग टिप्स

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *