Search

Home / hindi recipe / Achari Gobhi Recipe: करवाचौथ पर ऐसे बनाएं लाजवाब स्वाद वाली अचारी गोभी, जानें कैसे?

करवाचौथ पर कैसे बनाएं अचारी गोभी की रेसिपी

Achari Gobhi Recipe: करवाचौथ पर ऐसे बनाएं लाजवाब स्वाद वाली अचारी गोभी, जानें कैसे?

Marketing Team | अक्टूबर 12, 2022

अचारी गोभी एक अलग स्वाद वाली डिश है। जो अलग-अलग तरह से गोभी खाना पसंद करते हैं, उन्हें यह डिश जरूर पसंद आएगी। साथ ही इसे बनाने के लिए अचार की जरुरत नहीं होती है बल्कि इसे अचार के मसाले में पकाया जाता है, यह इतनी ज्यादा टेस्टी होती है कि आपको यह खूब पसंद आएगी। साथ ही यहां हम बता रहे हैं अचारी गोभी की रेसिपी के बारे में। जिसे आप करवाचौथ के दिन बना सकते हैं।

 

Achari Gobhi Recipe

कैसे बनाएं अचारी गोभी की रेसिपी (How to Make Achari Gobhi Recipe)

 

सामग्री:

 

  • गोभी
  • प्याज
  • मेथी दाना
  • राई
  • हींग
  • जीरा
  • सौंफ
  • जीरा पाउडर
  • कलौंजी
  • नमक
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • हरी मिर्च पाउडर
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • दही
  • सरसों का तेल
  • हरा धनिया
  • अदरक

 

कैसे बनाएं अचारी गोभी की रेसिपी:

 

  • इसे बनाने के लिए तेल गरम करें और फिर इसमें मेथी दाना, राई, जीरा, कलौंजी, सौंफ और हींग डालें।
  • धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालें और इसे अच्छे से चटकने दें।
  • फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें और अच्छे से भूनें।
  • अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और एक मिनट के लिए फिर से भूनें।
  • अब इसमें गोभी के फूल और नमक को डालें।
  • इसी के साथ इसमें 1 से 2 टेबल स्पून पानी छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं, इसे ढककर आधा पकने दें।
  • फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट के साथ दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट तक दही की ग्रेवी गाढ़ी होने तक भूनें।
  • अब अचारी गोभी बनकर तैयार है, कटे हुए हरे धनिये और अदरक से इसे गार्निश करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप करवाचौथ पर कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अचारी गोभी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है। साथ ही इसे बनाना काफी आसान भी है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Kesar Peda Recipe: इस करवाचौथ पति का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं टेस्टी केसर पेड़ा रेसिपी

करवाचौथ स्पेशल – आसान और ग्लैमरस हेयर स्टाइल

Karwa Chauth 2022 Recipes: जानिए करवा चौथ के व्यंजन और व्रत के फायदे

करवा चौथ 2022: महत्व,व्रत कथा और फास्टिंग टिप्स

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *