Home / हेयर केयर टिप्स / करवाचौथ स्पेशल – आसान और ग्लैमरस हेयर स्टाइल
करवाचौथ एक एहसास है… और शायद इससे खूबसूरत एहसास और कोई नहीं… जब पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र के लिए सुबह से सोलह शृंगार करके बिना कुछ खाये पिए चाँद की पूजा करने तक अपनी मुस्कान को बरकरार रखती है… ये प्यारा एहसास ही तो है और क्या? यह सभी रीती-रिवाज ही तो भारतीय संस्कृति को एक अनोखा रूप देते हैं | आपका मेक-अप तो टॉप-क्लास है लेकिन आप सब मेरी बात से सहमत होंगे कि स्टाइलिश हेयर स्टाइल के बिना लुक अधूरा है | पार्लर की भीड़ में मिलने से अच्छा है घर पर ही ट्राई करें ये आसान और ग्लैमरस हेयर स्टाइल –
Table of Contents
सबसे पहले लुक के लिए अपने बालों को सुलझा कर बीच की मांग निकाल लें | बालों का एक छोटा सा सेक्शन लेकर इसे बाहर की तरफ ट्विस्ट कर अंदर की तरफ से पुश करें ताकि एक पफ लुक आ पाए और अब बॉब पिन लगा कर इसे सेट कर लें | अब दूसरी तरफ भी इसी क्रम को दोहराएं | और बीच में सिन्दूर और बालों में लगा गज़रा…. कम्पलीट लुक!
इस लुक के लिए आप आगे के बालों के लिए फर्स्ट लुक जैसा ही रख सकती हैं या फिर पफ या केवल ट्विस्ट कर सकती हैं | और पीछे के बालों में दिखाना है हमें धमाल -एक बन लुक देकर | सारे बालों की पोनी बनाकर लूप बनाते हुए जूड़ा बना लें | सबसे अच्छी बात है इस बन के चारो और लगा गजरा, जो देगा आपको ट्रैडिशनल लुक उर्फ दीपिका पादुकोण लुक!
इस पंजाबी लुक हेयर स्टाइल को बनाना है बेहद आसान | एक पोनी बनाकर पिन की हेल्प से गजरे को पोनी की शुरुवात में दो बार लपेट दे और अब बची हुई पोनी में क्रॉस ३ राउंड मारते हुए गजरे को नीचे की और लाते हुए रबड़ से बाँध लें |
इस लुक को बनाने में २ मिनट से ज्यादा वक़्त नहीं लगेगा लेकिन लुक होगा पार्लर का | एक साइड पोनी बनाकर जूड़ा बना लें और इस पर ओवरलैप करता हुआ गजरा लगा कर इसे दें एक क्रिएटिव लुक | जानते हैं पढ़ने और बनाने में अंतर होता है तभी तो आपके लिए नीचे दिया गया है ख़ास वीडियो |
ऊपर बताये गए हेयरस्टाइल देखने के लिए वीडियो देखें-
इस लुक को एक परफेक्ट नाम दिया गया है ग्लैमरस लुक… बहुत हो गया स्ट्रैट बालों का कमाल | अब नेचुरल कर्ली लुक की है बारी | गीले बालों को छोटे छोटे सेक्शन में बाँट कर ऊपर से नीचे तक ट्विस्ट कर पिन की हेल्प से सेट कर लें | अब थोड़ा आराम कर लें | जब आप उठेगी तो आपका कर्ली लुक होगा तैयार| सारी पिन को निकाल कर सिर्फ आगे की बड़ी सी लट को करें स्ट्रैट और हाफ क्लचर लुक दें दें |
चित्र स्त्रोत – Craftvillas
COMMENTS (0)