Home / सेलेब्रिटीज़ / अपने बालों को खारे पानी से कैसे बचाएं- जावेद हबीब से जानिए
कई महिलाओं को अपने बालों को धोते समय एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनके घर में खारा पानी आता है। जब हम अपने बालों को खारे पानी से धोते हैं, तो बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और शैम्पू आसानी से नहीं निकलता। यदि शैम्पू पूरी तरह से नहीं निकलता, तो इससे बाल पतले हो जाते हैं और ये बालों के टूटने का कारण बन सकता है।
शैम्पू खारे पानी में बहुत कम प्रभावी होता है क्योंकि यह अतिरिक्त खनिजों के साथ प्रतिक्रिया करता है और कैल्शियम और मैग्नीशियम लवण बनाता है। खारे पानी में विभिन्न ऑक्सीडाइज़र और खनिज होते हैं जो आपके बालों और सर की त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं।
अब आप अपने घर में पानी तो नहीं बदल सकते और आप अपने बालों को धोना बंद भी नहीं कर सकते! तो इसका इलाज क्या है? बालों के विशेषज्ञ जावेद हबीब खारे पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक आसान समाधान देते हैं।
जावेद कहते हैं की बालों को गीला कीजिये। अपने हाथों में थोड़ा शैम्पू लीजिये और अपने शैम्पू में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिला दीजिये। अब इसे अच्छी तरह मिलाइये और फिर अपने बालों पर लगाइये। खारा पानी आपके बालों को प्रभावित नहीं करेगा और शैम्पू आसानी से निकल जाएगा।
पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-
अब जब आप जानते हैं कि बालों को खारे पानी से कैसे बचाया जाए, तो आपको अपने बालों को धोते समय चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
चित्र स्त्रोत: Pixabay
COMMENTS (1)