Home / Women Health Tips in Hindi / टैंपोन्स और मेंस्ट्रुअल कप्स – पक्ष और विपक्ष से जुड़े सवाल
ताकि महिलाएं अपनी ज़रूरतों और सुविधा के अनुसार अपने लिए सही विकल्प का चयन कर पाएं और इनसे जुड़े लाभ और आराम के बारे में जान पाएं। यदि आप सैनिटरी नैपकिन से टैंपोन्स में स्थानांतरित हो गयीं हैं और सोच रहीं हैं कि क्या यह सही विकल्प है, तो यहां हमारे पास एक और उत्पाद है जो आपके मासिक धर्म के दिनों में रक्त के बहाव को आसानी से नियंत्रित कर सकता है और यह है -मेंस्ट्रुअल कप।
टेम्पोंन और मेंस्ट्रुअल कप, पैड का उपयोग करने की पुरानी प्रणाली के दो अन्य विकल्प रहे हैं। हालांकि दोनों उत्पादों ने बाज़ार में अच्छी तरह से प्रदर्शन किया है और इन दोनों के अपने अलग पॉज़िटिव और नेगेटिव पॉइंट्स हैं।
लेकिन टेम्पोंन इस्तेमाल करने के अपने नुकसान भी होते हैं जो महिलाओं को इसका उपयोग करने से रोकते हैं।
एक टेम्पोंन के साथ, यह पहचानना बहुत मुश्किल है की आपको इसे कब बदलने की जरूरत है, इस कारण आपके अंडरगार्मेंट्स पर दाग भी पड़ सकते हैं।
इसके उपयोग से योनी में बैक्टीरियल इन्फेक्शन्स भी हो सकते हैं क्योंकि डाइऑक्साइन्स, पॉलीप्रोपाइलीन, क्लोरीन जैसे रसायनों का उपयोग टेम्पोंन बनाने के समय में किया जाता है। टेम्पोंन विषाक्त शॉक सिंड्रोम का कारण बनता है जिसमें योनि में बैक्टीरिया विकसित हो जाता है और रक्त प्रवाह में प्रवेश कर लेता है। इसकी वजह से आपको बुखार और चक्कर आ सकते हैं और डीहाईड्रेशन भी हो सकता है जिससे आप काफ़ी बीमार पड़ सकतीं हैं।
अंत में, टेम्पोंन का उपयोग करने के लिए, यह पता होना आवश्यक है की इसे उचित जगह पर उचित तरीके से किस तरह से फिक्स किया जाए, अन्यथा इसके उपयोग से असुविधा और गड़बड़ होगी।
यद्यपि यह मेंस्ट्रुअल कप्स की योग्यता की सूंची है, एक सबसे महत्वपूर्ण कारण है जो आपको इसे चुनने से विरत कर सकता सकता है और वो हैं इसका रखरखाव! आप इसे कितनी प्रभावी ढंग से बनाए रख सकतीं हैं?
यदि आप सुरक्षित अंतरंग भागों के साथ एक स्वस्थ पीरियड की तलाश में हैं, तो मेंस्ट्रुअल कप आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इन कपों में कोई रसायन इस्तेमाल नहीं होता, इनके उपयोग से कोई एलर्जिक प्रतिक्रिया नहीं होती और लंबे समय तक ये सुरक्षित रहते हैं। टेम्पोंन के उपयोग के विपरीत, जो आपकी योनि को पूरी तरह से सुखा देता है, मेंस्ट्रुअल कप योनी में आपको निश्चित रूप से आवश्यक नमी देगा। बस इसके लिए आपको सही तरीके से कप को सम्मिलित करना और निकालने का तरीका सीखना होगा। एक बार जब आप प्रारंभिक दौर से गुज़र जाएंगे, मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग से आपकी पीरियड से जुड़ीं चिंताएं हवा में उड़ती नज़र आएँगी!
मेंस्ट्रुअल कप के बारे में पहली बार मैंने एक दैनिक समाचार में पढ़ा था। तब से मैं इसे आज़मा कर देखना चाहती थी। मैंने अपनी सहेलियों में से एक से पूछा जो इसका इस्तेमाल करती थी और उसने मुझे इसे सम्मिलित करने और इसके उपयोग करने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। मैं अपने हाथों को गंदा करने के लिए तैयार थी, क्योंकि मैं अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर समझौता नहीं करना चाहती थी। मैंने एक स्वस्थ पीरियड से गुज़रने के लिए इसे अपनाया। क्या आपने भी सही विकल्प अपनाया है?
चित्र स्त्रोत: youtube, pixabay
COMMENTS (0)